चित्रकूट के मऊ नगर क्षेत्र के सेसासुबकरा वार्ड नंबर 5 में 9 मई को शिवसागर के घर में अचानक आग लग गई। उस समय शिवसागर इलाज के लिए प्रयागराज गए हुए थे और घर में कोई मौजूद नहीं था। आग से घर का सामान, गृहस्थी और जेवर जलकर राख हो गए। परिवार के अनुसार लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर में बंधा पड़वा भी गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार ने आग लगने को संदिग्ध बताते हुए किसी द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई है। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
ये भी देखें –
UP/Banda: खेत में आग का जिम्मेदार कौन? किसानों ने बरातियों पर लगाए आरोप
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’