बांदा जिले के नगर पंचायत तिंदवारी में लगातार बारिश के बाद करीब 1 सप्ताह तक जलभराव की स्थिति बनी रही। चार गांवों से अचानक आए पानी के कारण नगर पंचायत क्षेत्र में पानी जमा हो गया और करीब 10-12 घरों में पानी घुस गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई और कुछ परिवारों ने टीन शेड के नीचे रात गुजारी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू के मुताबिक, सूचना मिलते ही मशीन बुलाकर नाले की सफाई और पुलिया तोड़कर पानी की निकासी कराई गई। अब पानी निकल रहा है और जलभराव के बाद बने गड्ढों की मरम्मत PWD द्वारा कराए जाने की बात कही गई है।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’