खबर लहरिया ग्रामीण स्वास्थ्य चित्रकूट : बाढ़ से गांव में फैली गंदगी से बीमार हो रहे लोग

चित्रकूट : बाढ़ से गांव में फैली गंदगी से बीमार हो रहे लोग

यूपी के कई जिलों में इस समय बाढ़ आई हुई है। वाराणसी, बांदा और अब चित्रकूट भी बाढ़ की चपेट से नहीं बच पाया है। चित्रकूट जिले के मवई कला में जमुना नदी उफान पर है। पूरा गाँव बाढ़ में डूबा हुआ है। ऐसे में हर जगह गंदगी और बदबू फैली हुई है। लोगों में बीमारी होने का डर है। कई लोग बीमार भी हो चुके हैं। गंदगी से लोगों को उलटी हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव में स्वास्थ्य को लेकर न तो अस्पताल है और न ही कोई अन्य सुविधा।

Chitrakoot news, People are getting sick from the dirt spread in the village due to floods

                             चित्रकूट जिले का मवई कला गाँव पूरी तरह से बाढ़ में डूब चुका है

ये भी देखें – वाराणसी : बाढ़ पीड़ितों को बांटी गयी राहत सामग्री

चित्रकूट जिले के गाँव मवई कला की आबादी लगभग 24 सौ तो वहीं गाँव ताड़ी की आबादी लगभग 2 हज़ार है। इन गाँवों में लोग गंदगी फैलने से काफी परेशान हैं। वर्तमान में गाँव के दो लोग फैली गंदगी से बीमार हैं। अभी तक मऊ ब्लॉक के लगभग चालीस गाँव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

Chitrakoot news, People are getting sick from the dirt spread in the village due to floods

                                                आई बाढ़ से लोगों के घर पूरी तरह डूब चुके हैं

ये भी देखें – हमीरपुर : बाढ़ से डूबा पूरा गाँव, रोड पर रहने को मजबूर हुए लोग

Chitrakoot news, People are getting sick from the dirt spread in the village due to floods

खबर लहरिया से मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिक्षक‌ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल की तरफ से छः टीम बनाई गई है। टीम हर गांव में जाकर दवा का छिड़काव करेगी और दवा बांटेगी। अगर किसी गांव में बीमारी फैली है तो वहां भी टीम को भेजकर व्यवस्था की जायेगी।

ये भी देखें – Pakistan flood : पाकिस्तान का एक-तिहाई हिस्सा डूबा बाढ़ में, अर्थव्यवस्था को हुआ अरबों का नुकसान

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journal   ism, subscribe to our  premium product KL Hatke