खबर लहरिया Blog Pakistan flood : पाकिस्तान का एक-तिहाई हिस्सा डूबा बाढ़ में, अर्थव्यवस्था को हुआ अरबों का नुकसान

Pakistan flood : पाकिस्तान का एक-तिहाई हिस्सा डूबा बाढ़ में, अर्थव्यवस्था को हुआ अरबों का नुकसान

International News : पाकिस्तान में आई बाढ़ से पाकिस्तान का एक-तिहाई हिस्सा पूरी तरह डूब चुका है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र द्वारा बाढ़ प्रभावित देश के लिए 160 मिलियन डॉलर के मदद की अपील की गयी है।

                                                      पाकिस्तान में आई बाढ़ के बाद अपने सामान के साथ सुरक्षित स्थान पर जाता हुआ व्यक्ति ( फोटो साभार – AP)

जून से पाकिस्तान में आई बाढ़ से पाकिस्तान का एक-तिहाई हिस्सा पूरी तरह डूब चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाढ़ से अभी तक तकरीबन 1000 से भी अधिक लोगों की जान चुकी है तो वहीं दस मिलियन्स से भी अधिक लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं। जून में आई बाढ़ से कई फसलें, घर और व्यपार पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें – Varanasi Flood : खतरे के 74 सेंटीमीटर के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी, बाढ़ पीड़ित इलाकों तक प्रशासन की पहुंच संकुचित

यूएन ने की 160 मिलियन डॉलर के मदद की अपील

                                                                               बाढ़ से ग्रसित लोग भोजन के लिए लंबी लाइन लगाते हुए ( फोटो साभार – abc News )

जलवायु परिवर्तन की इस मार ने पूरे पाकिस्तान को डूबा कर रख दिया है। वहीं विश्व भी इस आपदा को बड़े ही आराम से बैठकर देखता हुआ नज़र आ रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र द्वारा बाढ़ प्रभावित देश के लिए 160 मिलियन डॉलर के मदद की अपील की गयी है। इसका इस्तेमाल भोजन, पानी, स्वच्छता, आपातकालीन, शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सहायता के साथ-साथ 5.2 मिलियन्स लोगों की मदद के लिए किया जाएगा।

                                               बाढ़ में लोगों का सामान और राशन, सब डूब चुका है ( फोटो साभार – AP) 

पकिस्तान के पीएम ने यूएन को माना ऋणी

                                                                        फोटो साभार – एनडीटीवी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ट्वीट करते हुए लिखते हैं, ” वह यूएन द्वारा पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों के लिए 160 मिलियन डॉलर की अपील करने के लिए ऋणी हैं। आज पाकिस्तान चीज़ का सामना कर रहा है, उसे संक्युत राष्ट्र महासचिव द्वारा @antonioguterres “पीड़ा में डूबा हुआ” के रूप में वर्णित किया। विश्व को अब कुछ कदम उठाना चाहिए।”

ये भी देखें – बाँदा : बाढ़ के कारण बाँदा-कानपुर की सड़के हुई बंद

हॉटस्पॉट में रहने वालों की मरने की संभावना 15 गुना है

                                          बाढ़ में डूबा पाकिस्तान ( फोटो साभार – सोशल मीडिया )

चेतावनी देते हुए, यूएन के महासचिव एंटोनियो गूटेर्रेस ( UN chief António Guterres) ने बताया कि साऊथ एशिया “दुनिया के वैश्विक जलवायु संकट के हॉटस्पॉट में से एक है।”

आगे अपनी बात पर ज़ोर देते हुए यूएन चीफ़ ने कहा, “इन हॉटस्पॉट में रहने वाले लोगों के लिए जलवायु प्रभावों से मरने की संभावना 15 गुना है।” आगे कहा, “आज यह पाकिस्तान है। कल यह आपका देश हो सकता है।”

जानकारी के अनुसार यूएन चीफ़ अगले हफ्ते पाकिस्तान के दौरे पर जा सकते हैं।

बाढ़ में तकरीबन 1,136 लोगों की गयी जान

                                                     बाढ़ से प्रभावित लोग किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित हुए

अमर उजाला की रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान में आई बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 1,136 पहुंच गई है। ये आंकड़े सरकारी हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 2,500 से भी ज़्यादा लोग इस बाढ़ में अपनी जान गंवा चुके हैं। बाढ़ के चलते 3.3 करोड़ लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। ये आंकड़ा पाकिस्तान की आबादी के करीब सातवें हिस्से के बराबर है। वहीं तीन हज़ार से ज़्यादा लोग घायल हैं।

24 घंटे में 75 लोगों की गयी जान

पाकिस्तान के नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) द्वारा हर रोज़ रिपोर्ट ज़ारी की जाती है। मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बाढ़ की वजह से 75 लोगों ने जान गंवा दी हैं। वहीं 54 लोग घायल बताए गए। इनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

पाकिस्तानी जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने इसे “दशक का सबसे भयावह मानसून’ कहा है। मंगलवार को भी यात्रियों से भरी एक बस पानी में बह गई। बता दें, घटना के समय बस में 40 लोग सवार थे।

ये भी देखें – बांदा : केन और चंद्रावल नदी के मिलने से बना बाढ़ का खतरा 

पाकिस्तान अर्थव्यवस्था को हुआ अरबों का नुकसान

                                                                  फोटो साभार – एनडीटीवी

बाढ़ को लेकर के पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने एक बयान ज़ारी किया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ की वजह से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक का नुकसान हुआ है। वहीं करीबन 10 लाख घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

करोड़ों लोगों को पीने के लिए साफ़ पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही करीब 7.19 लाख पशु भी मारे गए हैं और लाखों एकड़ उपजाऊ भूमि जलमग्न हो चुकी है।

IMF ने पाकिस्तान में बहाल की विस्तारित कोष सुविधा

पाकिस्तान में बाढ़ के गंभीर हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ/ IMF) के कार्यकारी निदेशक मंडल ने पाकिस्तान के विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) कार्यक्रम को फिर से बहाल करने को मंज़ूरी दे दी है। इससे नकदी संकट से जूझ रहे देश को 7वीं और 8वीं किस्त के रूप में 1.17 अरब अमेरिकी डॉलर (9300 करोड़ से अधिक) मिलेंगे।

पानी से बच्चों में फैल रही बीमारियां

                                                                                                                           फोटो साभार – CNN

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाढ़ की वजह से पाकिस्तान में बहने वाली सिंध नदी के पानी से बच्चों में बीमारियां फ़ैल रही हैं। सैंकड़ों बच्चे बिमारी की चपेट में आ चुके हैं। बच्चों में डायरिया , बुखार, खांसी-ज़ुखाम जैसे मामले सामने आ रहे हैं। यहां तक की सांप काटने की भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

पाकिस्तान में आई बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुःख जताया। पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुःखी हूँ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली की आशा करते हैं।

 

जलवायु परिवर्तन की वजह से पाकिस्तान में आई बाढ़ की समस्या अन्य देशों के लिए भी इशारा है कि अगला बाढ़ ग्रसित देश उनका भी हो सकता है, जिसके बारे में यूएन के चीफ ने भी इशारा किया। पाकिस्तान में अभी भी बाढ़ से लोगों को ज़्यादा राहत मिलते नहीं देखी गयी। वहीं भारत के कई राज्य भी इस समय बाढ़ का सामना कर रहें हैं, यह दर्शाने के लिए काफी है कि जलवायु परिवर्तन ने कितना गंभीर रूप ले लिया है।

ये भी देखें – Miss England की फाइनलिस्ट Melisa Raouf ने बिना मेकअप सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा कर रचा इतिहास

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke