खबर लहरिया Blog IPL 2026 Playoffs: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल प्लेऑफ में बनाई जगह, क्वालीफायर, एलीमिनेटर और फाइनल (schedule) मैच कब, कहां और किसके साथ जानें

IPL 2026 Playoffs: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल प्लेऑफ में बनाई जगह, क्वालीफायर, एलीमिनेटर और फाइनल (schedule) मैच कब, कहां और किसके साथ जानें

IPL (Indian Premier League) 2026 सीजन के मैच में टॉप फॉर क्वालीफायर टीम के नाम सामने आ गए हैं। कल 24 मार्च 2026 को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ ही पंजाब और कलकत्ता की टीम बाहर हो चुकी है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

Ipl 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम का प्रदर्शन

Ipl 2026 के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम सबसे बेहतरीन टीम बनकर उभरी। इसकी वजह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कम गेंदों में ताबड़तोड़ शतक और अर्धशतक लगाए।
आईपीएल (Ipl) के इतिहास में वैभव 15 गेंदों में 50 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने महज 21 गेंदों में 100 रन भी बनाए। वे कई बार प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। अच्छे रन रेट की वजह से राजस्थान टीम प्वाइंट टेबल में ऊपर स्थान पर बनी रही। इस समय राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ टॉप 4 में चौथे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल के खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने 24 मई को हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया।

Ipl 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए इस सीजन में विराट कोहली (Virat Kohli) ने सबसे शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने एक मैच में नाबाद 105 रन की पारी खेली, जो टीम के लिए इस सीजन का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रहा। पूरे सीजन में उन्होंने 484 रन बनाए। वहीं रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने भी कई मैचों में तेज पारियां खेलीं और टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में जॉश हेज़लवुड (Josh Hazlewood) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें हेजलवुड ने एक मैच में 4 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया।

Ipl 2026 में गुजरात टाइटन्स (GT) का प्रदर्शन

गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) ने इस सीजन में बेहद संतुलित और मजबूत प्रदर्शन किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा खेल दिखाते हुए प्लेऑफ तक अपनी जगह बनाई। बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए कई अहम पारियां खेलीं और टीम को मजबूत शुरुआत दी। वहीं साई सुदर्शन ने भी लगातार रन बनाकर मध्यक्रम को संभाला। IPL 2026 के सीजन में पहले स्थान पर साई सुदर्शन हैं जिन्होंने इस सीजन में सबसे अधिक 638 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरे स्थान पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने 616 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने अपनी घातक स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ से सबसे ज्यादा प्रभावित किया और कई अहम विकेट चटकाए।

Ipl 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने इस सीजन में तेज लेकिन अस्थिर प्रदर्शन किया। टीम ने कुछ मैचों में बड़े स्कोर बनाकर शानदार जीत हासिल की, लेकिन लगातार प्रदर्शन बनाए रखने में थोड़ी कमी रही। हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे रहते हुए कुल 606 रन बनाए हैं। इशांत शर्मा ने भी 569 रन बनाए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा ने भी करीब 350 रन जोड़कर टीम को कई मुकाबलों में मजबूत शुरुआत दी। गेंदबाजी में पैट कमिंस ने कप्तानी के साथ-साथ लगभग 18 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई और टी नटराजन ने डेथ ओवर्स में लगातार विकेट निकालकर टीम को संभाले रखा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पहला क्वालीफायर मैच

मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट टेबल में 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। टीम ने 14 मैचों में 9 मैच जीतें हैं और 5 मैच हारे हैं। टीम का अगला मुकाबला गुजरात टाइटन्स से कल मंगलवार 26 मई को है। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरु होगा।

इस मैच में जीतने वाली टीम सीधा आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जबकि जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में एक और मौका मिलेगा। इसके बाद दूसरा क्वालीफायर मैच 29 मई को न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में शाम 7:30 बजे खेला जायेगा।

आपको बता दें यह मैच एलिमिनेटर जीतने वाली टीम और Qualifier 1 हारने वाली टीम के बीच खेला जाएगा।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

IPL 2026 में अभी तक के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार हैं। उन्होंने लगभग 24 विकेट लेकर इस सीजन में सबसे ऊपर जगह बनाई है और Purple Cap की रेस में टॉप पर हैं। उनके अलावा गुजरात टाइटंस की टीम के कगिसो रबाडा भी करीब 24 विकेट के साथ बहुत करीब हैं, जिससे टॉप पोजिशन की टक्कर काफी रोमांचक बनी हुई है।

आईपीएल 2026 प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीमें

Mumbai Indians — मुंबई इंडियंस
Lucknow Super Giants — लखनऊ सुपर जायंट्स
Punjab Kings — पंजाब किंग्स
Kolkata Knight Riders — कोलकाता नाइट राइडर्स
Delhi Capitals — दिल्ली कैपिटल्स
Chennai Super Kings — चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2026 एलीमिनेटर मुकाबला (Eliminator)

IPL 2026 का एलीमिनेटर मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में होगा।

आपको बता दें कि आईपीएल में एलीमिनेटर मैच इसलिए होता है क्योंकि प्लेऑफ में तीसरे और चौथे नंबर की टीमों को भी फाइनल तक पहुंचने का मौका मिले। इस मुकाबले में हारने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है, जबकि जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंचती है। क्वालिफायर-2 में एलीमिनेटर जीतने वाली टीम का मुकाबला क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम से होगा। जो टीम यह मैच जीतेगी, वह 31 मई को होने वाले फाइनल में पहुंचेगी।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *