मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम समेत 18 राज्यों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएँ भी चल सकती हैं जिसकी रफ़्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
इन दिनों दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मई की भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग के तरफ से राहत देने वाली खबर आई है और अलग-अलग राज्यों के लिए लू बारिश और तेज हवाओं को लेकर जानकारी जारी की है।
मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम समेत 18 राज्यों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएँ भी चल सकती हैं जिसकी रफ़्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
एक तरफ कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा तो दूसरी तरफ आज से नौतपा भी शुरू हो रहा है। ऐसे में उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना कर पड़ सकता है।
आज यानी 25 मई की बात करें तो औसम विभाग के अनुसार भारत में बारिश और तूफ़ान की गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं। वहीं उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का असर अभी बना रहेगा। साथ ही कुछ राज्यों में बारिश की भी चेतावनी दी गई है।
दक्षिण पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे भारत की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में मानसून के अरब सागर बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के बाकी हिस्सों तक पहुंचने के लिए मौसम अनुकूल बना रहेगा। साथ ही कोमोरिन क्षेत्र में भी मानसून की गतिविधियाँ भी तेज हो सकती है।
हर साल आम तौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुँचता है लेकिन पिछले साल इसकी एंट्री काफी पहले हो गई थी। साल 2025 में मानसून 24 मई को ही केरल तट पर पहुंच गया था। यानी तय समय से करीब 8 दिन पहले। इतना ही नहीं पिछले साल मानसून ने 29 जून तक पूरे देश को कवर कर लिया था। जो सामान्य समय से करीब 9 दिन पहले था। हालाँकि इस बार मौसम विभाग का अनुभव थोड़ा अलग है। IMD के अनुसार जून से सितंबर तक चलने वाले मानसून सीजन में देश के ज़्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
मौसम संबंधी चेतावनी
मुख्य बिंदु
(i) अगले 7 दिनों के दौरान मध्य भारत में, पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में 23 से 26 मई तक और उत्तर-पश्चिमी भारत में 24 से 29 मई तक उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
(ii) केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर-पूर्वी भारत और… pic.twitter.com/SbDLJokFx8
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 23, 2026
आज का दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में 25 से 27 मई तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दिनों लू चलने का अलर्ट जारी किया है। हालाँकि 25 को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। शाम के समय तेज हवाएँ भी चल सकती हैं जिनकी रफ़्तार करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली के वर्तमान का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस है।
आज उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के कई शहरों जैसे लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, आगरा, बरेली, नोएडा और गाज़ियाबाद में गर्मी रह सकती है। 25 से 28 मई तक लू और धूलभरी हवाओं का असर रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में 25 और 26 मई को ज़्यादा गर्मी पड़ सकती है। वहीं 25 से 29 के बीच कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश के आज का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस है।
बिहार का आज का मौसम
बिहार में आने वाले दिनों में मौसम बदलने की संभावना है। पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और दरभंगा समेत कई जिलों में उमस के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 28 मई तक कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवा और आंधी चलने के भी आसार हैं। बिहार का आज का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस है।
आज का उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में 25 से 29 के बीच मौसम सुहाना रह सकता है। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चमोली जैसे जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। उत्तराखंड का आज का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’




