रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एक बड़ी खबर आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सेक्शन कंट्रोलर (RRB) के 119 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स आरआरबी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन विंडो 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी।
सेक्शन कंट्रोलर का पद पे लेवल 6 के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित रेलवे पद है, जिसमें ₹35,400 का प्रारंभिक मूल वेतन और आकर्षक भत्ते और लाभ शामिल हैं। रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती में कौन अप्लाई कर सकता है? एज लिमिट क्या होनी चाहिए? सैलरी कितनी मिलेगी? ये सारी जानकारी आगे जानते हैं।
भर्ती के लिए योग्यता
– भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय पर ग्रेजवेट होना या डिग्री जरुरी है। इसके अलावा और अन्य किसी तरह के अनुभव या सर्टी सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि से पहले डिग्री पूरी कर लेनी चाहिए।
– आवेदक की उम्र कम से कम 20 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एज लिमिट 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर काउंट की जाएगी। भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
कैटिगिरी के हिसाब से भर्ती
भर्ती के लिए कुल 119 पदों में से जनरल के लिए 50 पद अनारक्षित (यूआर) वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 29 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 19 पद अनुसूचित जाति (एससी), 12 पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 9 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
सबसे अहम चीज, फीस?
लेवल-6 (7th CPC) के तहत 35400 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसमें वेतन भत्ते भी जुड़ेंगे।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले https://rrb.indianrailways.gov.in/ पर जाएँ, उसके बाद वहां एक लिंक दिया गया होगा जो “RRB Section Controller Vacancy 2026 apply online” नाम से होगा उसमें क्लिक करें। जिसके बाद आपको अपना ईमेल, नाम, पता, और मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी डालनी होगी। इसके बाद आपको वेबसाइट में जाकर फिर से लॉगइन करना होगा। फिर आपको अपना नाम, पेरेंट्स का नाम, ऊम्र और बर्थ सरर्टिफिकेट और भाषा सहित जरुरी डाक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें। डॉक्यूमेंट अपलोड वाले कॉलम में आपको अपना लाइव फोटो कैप्चर करके अपलोड करना होगा। इसके बाद काले पेन से अपना हस्ताक्षर करके अपलोड करना होगा। इसका साइज 30kb से 49kb के बीच होना चाहिए। फोटो और हस्ताक्षर के बाद अपने दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी स्कैन करके अपलोड करना होगा। फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद फीस पेमेंट करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें। यदि लागू हो तो रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना होगा। फ़ाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें।
चयन होगी कैसे?
भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से ही होगी जैसे पिछली बार भी हुई थी। ये परीक्षा 120 मिनट यानी 2 घंटे की होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएँगे। हर गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएँगे। परीक्षा में गणित, लॉजिकल रिजनिंग (तार्किक क्षमता), मानसिक क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच से जुड़े सवाल शामिल होंगे। इनमें सबसे ज़्यादा करीब 60 प्रश्न गणित और विश्लेषणात्मक क्षमता से ही पूछे जाएँगे।
सीबीटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से रिक्त पदों की संख्या के मुक़ाबले आठ गुना उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय सीबीटी के अंकों को 30 प्रतिशत और सीबीएटी के अंकों को 70 प्रतिशत वेजेट दिया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
क्या है सेक्शन कंट्रोलर?
सेक्शन कंट्रोलर भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण अधिकारी होता है को कंट्रोल ऑफ़िस में बैठकर एक तयशुदा रेलवे रूट (सेक्शन) के सभी ट्रेनों की निगरानी और संचालन करता है। अगर स्टेशन मास्टर केवल अपने स्टेशन को संभालता है तो सेक्शन कंट्रोलर उस रास्ते में आने वाले कई स्टेशनों और ट्रेनों के बीच तालमेल बिठाता है।
पिछले साल से इस साल वेकेंसी कम
जानकारी के लिए बता दें सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती रेलवे द्वारा पिछले साल भी निकाली गई थी। जिसमें पिछले साल 368 पदों पर भर्ती की गई थी इसके मुताबिक इस साल भर्ती के लिए केवल 119 पद ही निकाले गए हैं जो पिछले साल से बेहद कम हैं।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
