खबर लहरिया Hindi द कविता शो: योगी बोले- बुंदेलखंड बनेगा धरती का स्वर्ग! लेकिन ज़मीनी हकीकत क्या है?

द कविता शो: योगी बोले- बुंदेलखंड बनेगा धरती का स्वर्ग! लेकिन ज़मीनी हकीकत क्या है?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 जुलाई को बाँदा दौरे के दौरान दावा किया कि बुंदेलखंड को “धरती का स्वर्ग” बनाया जाएगा। इस वीडियो में हम उनके दौरे और भाषण का विश्लेषण करते हैं। विपक्षी नेताओं को कथित तौर पर नज़रबंद किए जाने के आरोप, सभा में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लाने के लिए कथित दबाव, 710 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएँ, मंदिरों के सुंदरीकरण पर ज़ोर, पर्यटन के दावे, लोधी समुदाय को साधने की राजनीति, अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण और समाजवादी पार्टी पर हमलों के राजनीतिक संदेश की पड़ताल करते हैं। साथ ही ये भी सवाल उठाते हैं कि जब बुंदेलखंड पानी की कमी, भीषण गर्मी, पलायन, खनन, महँगाई और रोज़गार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, तब मुख्यमंत्री के भाषण में इन मुद्दों को पर्याप्त जगह क्यों नहीं मिली। क्या ये दौरा विकास पर केंद्रित था या राजनीतिक संदेश देने की कोशिश? पूरी पड़ताल इस वीडियो में।

ये भी देखें – 

बाँदा क्यों जल रहा है? खनन, कटते पेड़ और कागज़ी हरियाली की कहानी | The Kavita Show | Banda Heatwave

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *