खबर लहरिया राजनीति आई.पी.एल. फिक्सिंग मामला

आई.पी.एल. फिक्सिंग मामला

333333

 22222222नई दिल्ली। आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी के आरोपों को लेकर मुंबई पुलिस ने 24 मई देर रात को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) के प्रमुख एन.श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को गिरफ्तार किया। इससे पहले प्रसिद्ध अभिनेता दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को भी पुलिस इसी मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
मयप्पन पर आरोप है कि वो दस लाख से लेकर एक करोड़ तक का सट्टा मैच में लगाते थे। आई.पी.एल. की टीम राजस्थान रायल्स के खिलाड़ी श्रीसंत को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर बी.सी.सी.आई. के सदस्यों ने एन.श्रीनिवासन के इस्तीफे की मांग की है। राजनीति से खेल भी अछूता नहीं है, राजनेताओं के तार यहां से जुड़े हैं।
क्रिकेट से जुड़े राजनेता
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को चलाने वालों और इससे जुड़े फैसले लेने वालों की कमेटियों में सत्ता में शामिल लोगों के साथ ही विपक्षी पार्टियों के सदस्य भी हैं।
-आई.पी.एल. के प्रबंधन और उसे चलाने के लिए बनीं कमेटी के अध्यक्ष हैं राजीव शुक्ला। ये सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री के पद में है।
-भाजपा सांसद और हिमाचल प्रदेश के पिछले मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर बी.सी.सी.आई. के संयुक्त सचिव हैं।
-केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीसीसीआई की खर्चों का हिसाब रखने वाली कमेटी के अध्यक्ष हैं।
-केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी जो भी बी.सी.सी.आई. की मीडिया कमेटी के अध्यक्ष हैं।