खबर लहरिया राजनीति नक्सली हिंसा में मारे गए 27 लोग

नक्सली हिंसा में मारे गए 27 लोग

karma

महेंद्र कर्मा

छत्तीसगढ़ के सुकना गांव में 25 मई को कांग्रेस की रैली में हुए नक्सली हमले में 27 लोगों मारे गए और 32 लोग घायल हुए। हमले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल और महेंद्र कर्मा समेत कई दूसरे नेताओं की भी जानें गईं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस घटना को दुखद बताया और नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है। घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को केंद्र ने पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। घटना उस वक्त हुई जब चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस समर्थक परिवर्तन रैली निकाल रहे थे।
नक्सली निशाने पर थे, महेंद्र कर्मा
रैली में शामिल महेंद्र कर्मा नक्सलियों के निशाने पर थे। नक्सली हिंसा विरोधी अभियान सलवा जुडूम को शुरू करने वाले महेंद्र कर्मा पर पहले भी हमले हुए थे। कर्मा ने 1990 में भी नक्सलियों के खिलाफ जनजागरण अभिायान चलाया था। आदिवासी समुदाय भी इनके विरोध में है।