बिहार में मुख्यमंत्री के पद से नीतीश कुमार के इस्तीफ़े के बाद सम्राट चौधरी को नए मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 14 अप्रैल 2026 को घोषित हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के अनुसार, सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं और नीतीश कुमार का स्थान भी ले लिया है।
भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए सम्राट चौधरी राज्य में पहली बार बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने पहले डिप्टी सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। बता दें यह निर्णय पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी जिसमें उनको नेता चुना गया।
आज यानी 15 अप्रैल 2026 को पटना, बिहार सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं।
भाजपा के 16 राज्यों में मुख्यमंत्री
इसी के साथ बिहार में भाजपा के नए मुख्यमंत्री के साथ अब देश के 16 राज्यों में भाजपा की सरकार है। जिसका नाम है असम, छत्तीसगढ़, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, गोवा, मणिपुर, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, ओड़िसा और उत्तराखंड।
VIDEO | Patna: Samrat Choudhary (@samrat4bjp) sworn in as Bihar chief minister by Governor Lt. Gen. (Retd) Syed Ata Hasnain.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/UM5uAu83QB
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
इसी के साथ बिहार, पटना के जनतादल (यूनाइटेड) के नेता विजय कुमार चौधरी ने भी जेडीयू की ओर से बिहार के नए उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
#WATCH पटना, बिहार: जनता दल (यूनाइटेड) के नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/Bb0ynvFjYe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
इसी के साथ ही बिहार, पटना के जनतादल (यूनाइटेड) के सीनियर नेता द्वारा भी उपमुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ लिया गया। लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।
#WATCH पटना, बिहार: जनता दल (यूनाइटेड) के नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/Bb0ynvFjYe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स (ट्वीटर) पर पोस्ट कर लिखा है कि “हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।”
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो,…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 14, 2026
सम्राट चौधरी की राजनीति में यात्रा
नीतीश कुमार बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। अब उनका ज़्यादातर समय दिल्ली में बीतेगा और वे संसद के उच्च सदन में नजर आएंगे। ऐसे में बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि पहली बार राज्य में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने की स्थिति बन रही है।
सम्राट चौधरी बीजेपी के प्रमुख ओबीसी चेहरों में गिने जाते हैं और पहले बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें सम्राट चौधरी पिछले 30 साल से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उनका राजनीतिक सफर 1999 में बड़ा मोड़ लेता है जब उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सरकार में कृषि मंत्री बनाया गया। उन्हें एक ज़मीनी नेता माना जाता है। इसका अंदाज़ा 2010 के विधानसभा चुनाव से लगाया जा सकता है जब जेडीयू की लहर के बावजूद उन्होंने अपनी परबत्ता सीट जीत ली थी। उसी दौरान आरजेडी ने उन्हें विधानसभा में चीफ व्हिप (मुख्य सचेतक) की जिम्मेदारी भी दी।
हालांकि 2014 में उन्होंने आरजेडी छोड़ दी और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो गए। यहां रहते हुए उन्होंने बिहार सरकार में शहरी विकास और आवास मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 2018 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जॉइन कर ली जहां उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया और 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया। उस चुनाव में बीजेपी ने 74 सीटों में जीत हासिल की। फिर 2023 में उन्हें बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
अब 2026 में सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री का पद मिला जो बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत होगी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
