उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चिरईगांव क्षेत्र के बिकापुर और सथवा और बीकापुर गांवों में जल जीवन मिशन योजना की हकीकत सामने आ रही है। यहां पानी की टंकी तो लगाई गई है, लेकिन उसमें पानी ही नहीं आता। बिकापुर गांव, जिसकी आबादी लगभग 3000 है, वहां लोगों का कहना है कि पानी की टंकी गांव से करीब 200 मीटर दूर है, लेकिन सुबह केवल आधे घंटे ही पानी आता है या कई बार वह भी बंद रहता है। शाम के समय तो पानी बिल्कुल नहीं मिलता और हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’