चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव में 12 सितंबर की शाम हुए एक तेज धमाके के बाद 14 सितंबर को इंसानी पैर मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 12 सितंबर की शाम करीब 5 बजे बाबूपुर मोड़ के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घटनास्थल पर पहुंचने पर लोगों को मांस के लोथड़े दूर-दूर तक पड़े मिले। पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच के बाद इसे किसी जानवर, आकाशीय बिजली या किसी अन्य वजह से जुड़ी घटना मानकर लौट गई। लेकिन 14 सितंबर को घटनास्थल के पास इंसान का एक पैर मिलने और दूसरा पैर भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम के करीब 15 बीघा के प्लाट के अंदर मिलने की बात सामने आई। इसके बाद पूरे इलाके में चर्चा और सवाल तेज हो गए। देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए अशोह गांव के इस रहस्यमय मामले में अब तक क्या सामने आया है।
ये भी देखें –
UP’s Firozabad: पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके से गई 5 लोगों की जान, 4 लाख के मुआवज़े की घोषणा
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’