अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर ((White House Correspondents’ Association Dinner) के दौरान 26 अप्रैल की शाम वॉशिंगटन हिल्टन होटल में गोलीबारी की घटना सामने आई। बीबीसी के मुताबिक, होटल की लॉबी में गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सुरक्षित बाहर निकाला। गोली चलाने वाले कोल थॉमस एलन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि “यह मुझे रोकने वाला नहीं है।”
अमेरिका में हर साल White House Correspondents’ Dinner वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में पत्रकारों और सरकार के बीच संबंध मजबूत करने के लिए चर्चा की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य पत्रकारों और नेताओं के बीच संवाद बढ़ाना, प्रेस की भूमिका और स्वतंत्रता को सम्मान देना, हल्के-फुल्के माहौल में बातचीत और विचारों का आदान-प्रदान करना होता है। इसमें व्हाइट हाउस कवर करने वाले पत्रकार, बड़े मीडिया संस्थान राजनेता और खास मेहमान शामिल होते हैं। लेकिन जब शनिवार 26 अप्रैल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प में व्हाइट हाउस में गोलीबारी की आवाज आई तो माहौल भयावह हो गया। जल्दीबाजी में राष्ट्रपति को बाहर ले जाया गया और कर्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
गोलीबारी हमले का वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में गोली चलाते हुए देखा जा सकता है।
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 26, 2026
हमले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान
इस हमले का जवाब देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा “”यह तो होता ही है और अगर आप वाकई में अच्छा काम करना चाहते हैं… तो हमारे कुछ महानतम राष्ट्रपतियों के साथ जो हुआ है, उस पर एक नज़र डालिए। ऐसा उन लोगों के साथ नहीं होता जो कुछ नहीं करते…यह मुझे रोकने वाला नहीं है।” – राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प
“It comes with the territory, and if you want to do a great job… take a look at what’s happened to some of our greatest presidents. It doesn’t happen to people that don’t do anything…
It’s not going to deter me.” – President Donald J. Trump
🇺🇸🇺🇸🇺🇸 pic.twitter.com/yHAjuepIYu
— The White House (@WhiteHouse) April 26, 2026
संदिग्ध (गोली चलाने वाला) कोल थॉमस एलन गिरफ्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में शूटर की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें वह जमीन पर लेटा दिखाई दे रहा है।
US President Donald Trump posted this photo on Truth Social of the accused shooter at the White House Correspondents’ Dinner in Washington, DC. pic.twitter.com/iQrzbci9QQ
— ANI (@ANI) April 26, 2026
अमेरिकी मीडिया ने संदिग्ध की पहचान कैलिफोर्निया के टोरेंस निवासी 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन (Cole Tomas Allen) के रूप में की है।
संदिग्ध कोल थॉमस एलन ने शूटिंग करने से पहले लिखा पत्र
एनडीटीवी की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि एलन द्वारा हमला शुरू करने से करीब दस मिनट पहले, उसने अपने परिवार के सदस्यों को एक ऐसा संदेश भेजा जिसे ट्रंप विरोधी घोषणापत्र बताया जा रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में, एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि यह दस्तावेज़ बाद में एक रिश्तेदार द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया था।
रविवार 26 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को बताया कि संदिग्ध के मन में ईसाईयों के प्रति काफी नफरत थी। इस बात का संकेत संदिग्ध द्वारा लिखे गए घोषणापत्र से पता चलता है।
हमले के बाद सुरक्षा पर सवाल
व्हाइट हाउस में इतनी तैनाती और निगरानी होने के बावजूद गोलीबारी होना सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। हालाँकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई। सुरक्षा कर्मी ने समय पर गोली चलाने वाले को पकड़ लिया और आगे बढ़ने से रोक दिया। डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि “शनिवार को हुई घटना की तरह के खतरों को देखते हुए पिछले 150 सालों से राष्ट्रपति और सुरक्षा एजेंसियां यह मांग करती रही हैं कि व्हाइट हाउस के अंदर एक बड़ा, सुरक्षित और अच्छी तरह संरक्षित बॉलरूम बनाया जाए, ताकि ऐसे कार्यक्रम ज्यादा सुरक्षित तरीके से हो सकें।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें
