खबर लहरिया ताजा खबरें ये गोगलप्पे का चक्रव्यूह है भइया! खाइन सब, पर बदनामी सहत औरत। बोलेंगे बुलवाएंगे हँसकर सब कह जाएंगे

ये गोगलप्पे का चक्रव्यूह है भइया! खाइन सब, पर बदनामी सहत औरत। बोलेंगे बुलवाएंगे हँसकर सब कह जाएंगे

कहीं बाज़ार या शॉपिंग के लिए जाओ और अगर दिख गया पानी पूरी का ठेला तो मूंह में पानी तो ज़रूर आ जाएगा। खुद को खाने से रोक ही नहीं पाते फिर चाहें गोल गप्पे के ठेले पर बच्चों की नज़र गई हो या लड़कियों, लड़कों की। बहुत कम ही लोग होंगे जो गोलगप्पे को पसंद नहीं करते होंगे। एक बार ठेले तक पहुँच गए तो टेस्ट तो जरूर करेंगे।

इस गोलगप्पे को कई जगहों पर पानी-पुरी भी कहते हैं। कहीं कहीं फुल्की भी कहते हैं। अलग अलग नाम से जाने जाने वाले इस स्वादिष्ट व्यंजन को हर जगह पसंद किया जाता है।

ये भी देखें – गानों के ज़रिये ट्रोल होती महिलाएं | बोलेंगे बुलवाएंगे हँसकर सब कह जाएंगे

Why only women are famous for eating golgappas, see in our show bolenge bulwayenge

लेकिन इसको खाने के लिए बदनाम सिर्फ महिलाएं होती हैं, मानों सारे गोलगप्पे महिलाएं और लड़कियां ही चट कर जाती हैं। हम अकसर सुनते हैं कि महिलाओं को चटोरी कहा जाता है लेकिन क्यों? लड़कियों से ज़्यादा तो बाहर का खाना लड़के खाते हैं। तो फिर ये बदनामी का ताज उनके सिर पर क्यों नहीं सजाया जाता?

ये भी देखें – मूँछों से मर्दानगी अगर न हो तो क्या मर्द नहीं? | बोलेंगे बुलवाएंगे

Why only women are famous for eating golgappas, see in our show bolenge bulwayenge

बोलेंगे बुलवाएंगे हँस के सब कह जाएंगे के इस एपिसोड में हम इस बार कुछ ऐसा ही मुद्दा लेकर आए हैं। गोलगप्पे खाने के लिए ट्रोल सिर्फ महिलाओं को किया जाता है जबकि जब हम गोलगप्पे के ठेलों पर पहुंचे तो वहां महिलाओं से ज़्यादा पुरुषों की भीड़ थी। गोलगप्पे बेच रहे लोगों ने भी बताया कि दिनभर यहाँ लड़कों की लाइन लगी रहती है, जबकि लड़कियां तो बहुत कम ही आती हैं।

ये भी देखें – खुले में पेशाब करने में पुरुषों को क्यों नहीं आती शर्म? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke