खबर लहरिया जिला गानों के ज़रिये ट्रोल होती महिलाएं | बोलेंगे बुलवाएंगे हँसकर सब कह जाएंगे

गानों के ज़रिये ट्रोल होती महिलाएं | बोलेंगे बुलवाएंगे हँसकर सब कह जाएंगे

बोलेंगे बुलवाएंगे शो में आज बात करते हैं फिल्मों की, और उसमें बनने वाले गानों की। लोगों के लिए कोई फिल्म मनोरंजन करती है तो कोई प्रेरणादायक होती है। कोई-कोई एतिहासिक फिल्में भी होती हैं जो हमें हमारे देश का कल्चर बताती हैं।

ये भी देखें – मूँछों से मर्दानगी अगर न हो तो क्या मर्द नहीं? | बोलेंगे बुलवाएंगे

देश वीरों की बहादुरी की कहानी सुनाती हैं। इन सब से हटकर कुछ फिल्में ऐसी होती है जो मनोरंजन तो करती हैं पर महिलाओं को ट्रोलिंग करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती।

trolling of women, item songs, bolenge bulvaayenge show

मैं बात कर रही हूं फिल्मों में धमाल मचाने वाले आइटम सांग की जो अच्छे तो लगते हैं पर बहुत सुपर डुपरहिट भी होते हैं। पर यही गाने कुछ लड़कों के लिए लड़कियों को छेड़ने का जरिया बनते हैं। ज्यादातर फिल्मों में आइटम सॉन्ग जो होते हैं वह महिलाओं के नाम से होते हैं। जैसे- मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए, अनारकली डिस्को चली और रजिया गुंडों में फंस गई।

ये भी देखें – कन्या का ही ‘दान ‘ क्यों? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

trolling of women, item songs, bolenge bulvaayenge show

कई बार तो इन गानों से लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। शीला की जवानी, जिन लड़कियों का नाम शीला है उनके साथ बहुत ट्रोलिंग होती है।

ये भी देखें – महिलाओं के सोलह सिंगार और पुरुषों के कितने? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

 

 

“यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke