खबर लहरिया जिला कन्या का ही ‘दान ‘ क्यों? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

कन्या का ही ‘दान ‘ क्यों? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

शादी समाज का एक अहम हिस्सा है। समाज में लड़की-लड़के को एक साथ रहना है तो उसे शादी के बंधन में बंधना ही होगा। तभी जोड़े के रूप में वो समाज में खुल कर जी सकते हैं।

ये भी देखें – क्या महिलाओं पर हाथ उठाना मर्दानगी है ? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

हिन्दू धर्म में बहुत रस्में होती हैं जैसे जयमाल, फेरे और बहुत सी रस्मो में एक रस्म है कन्या दान की। रस्म जो हर मां बाप अपना फ़र्ज़ कर्त्तव्य समझते हैं, लेकिन ये मेरे दिमाग में यह रस्म खटकती थी। कन्या दान क्यों? बेटी क्या बाजार से लाई हुई चीज़ है जो गिफ्ट कर दिया? दान कर दिया?

ये भी देखें – पैर छूने की परम्परा सही या गलत? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

मां के पेट से ही बेटी जन्म लेती है बेटा भी लेकिन, बेटी को दान में दे देते हैं। बेटों को घर में रहना है ये बात सब कहते हैं लेकिन बेटी को घर में नहीं बैठा सकते। इस रिवाज से दूरिया बन गई है।

जब हम कोई समान खरीदते हैं तो उस चीज़ की कीमत अदा करते हैं और वो चीज़ अपनी हो जाती है। एक तरह से लड़की वाले लड़के की पूरी कीमत चुकाते हैं। फिर इस हिसाब से लड़की वाले के यहां लड़कों को रहना चाहिए?

ये भी देखें –

रंग-रूप का भेदभाव, आखिर कब तक? बोलेंगे बुलवाएंगे हंसकर सब कह जाएंगे




'यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke