खबर लहरिया जवानी दीवानी मूँछों से मर्दानगी अगर न हो तो क्या मर्द नहीं? | बोलेंगे बुलवाएंगे

मूँछों से मर्दानगी अगर न हो तो क्या मर्द नहीं? | बोलेंगे बुलवाएंगे

बोलेंगे बुलावाएंगे हँस कर सब कह जाएंगे के हमारे इस शो में हम समाज की रूढ़ीवादी सोच और परम्पराओं को नारीवादी चश्में के नज़रिये से दिखाते हैं।

इस बार हमने सोचा कि क्यों न पुरुषों के मुद्दे पर बात की जाए।

masculinity in mustache, man without mustache, stereotypical thinking, see bolenge bulvaayenge

अगर हम कभी किसी डाकू की कल्पना करें तो हमारे मन में एक तस्वीर बनती है, बड़ी-बड़ी मूँछों वाला, लंबा-चौड़ा शोले की फिल्म के गब्बर सिंह वाले व्यक्ति की लेकिन हकीकत में ऐसा होता नहीं है। बड़े बुजुर्गों से सुनते थे कि जिनकी मूंछ है उसी की बात में पावर यानि शक्ति है। मान मर्यादा को भी मूंछ से जोड़ा जाता। समय के साथ जैसे फैशन में बदलाव आया मूंछों का भी दौर खत्म होता दिखा। लोगों ने क्लीन शेव रखना शूरू कर दिया। जो क्लीन शेव होते थे उनका मज़ाक भी लोग खूब उड़ाते थे।

ये भी देखें – कन्या का ही ‘दान ‘ क्यों? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

masculinity in mustache, man without mustache, stereotypical thinking, see bolenge bulvaayenge

मूंछों पर सवाल करती हुई खबर लहरिया की रिपोर्टर नाज़नी रिज़वी

फिर फ़ैशन बदला। युवा लड़कों ने हल्की शेव रखना शूरू कर दिया। इस समय बहुत से लोग हल्की शेव में दिखते हैं। ये तो एक उदाहरण था। असल बात तो ये है कि अगर पुरुषों की मर्दानगी मूंछों में है तो क्या जिन पुरुषों या लड़कों के पुरुष नहीं है, वे मर्द नहीं है? उनमें पावर नहीं है? उनकी बात में दम नहीं है ?

ये भी देखें – खुले में पेशाब करने में पुरुषों को क्यों नहीं आती शर्म? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke