अयोध्या में सरयू नदी के लक्ष्मण घाट क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। सरयू स्नान के दौरान तीन युवक नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों युवक गहरे पानी में चले गए। डूबने वालों की पहचान अमित, राज और अभिषेक के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 19 से 20 वर्ष बताई जा रही है। तीनों युवक बस्ती जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और सुबह करीब 5 बजे घर से अयोध्या के लिए निकले थे। घटना सुबह 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है।
ये भी देखें –
UP/Mahoba: उर्मिल बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, अगले दिन निकाला गया शव
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’