खबर लहरिया Hindi National Sports Day 2026: राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्या होगा खास? जानें पूरी जानकारी

National Sports Day 2026: राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्या होगा खास? जानें पूरी जानकारी

राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के अवसर पर इस बार देशभर में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर 28 से 30 अगस्त तक विशेष खेल एवं फिटनेस अभियान चलाया जाएगा। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित होने वाले इस अभियान में प्रदेश के सभी जिलों में खेल, फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

एआई द्वारा निर्मित

खेल विभाग ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को अभियान की तैयारियां पूरी करने और निर्धारित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करने के साथ लोगों, खासकर बच्चों और युवाओं को नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। तीन दिन चलने वाले इस अभियान का मकसद लोगों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और शरीर को फिट रखने के लिए आयोजित किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 कार्यक्रम का शेड्यूल (Schedule)

अभियान के पहले दिन 28 अगस्त को मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी जाएगी और देश की समृद्ध खेल विरासत को याद किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धांजलि, खेल प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ संवाद तथा भारतीय खेल उपलब्धियों से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं।

29 अगस्त को खिलाड़ियों को सम्मानित

जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त को राज्य स्तर पर होने वाला मुख्य कार्यक्रम फिलहाल आयोजित नहीं किया जाएगा। प्रदेश के ज्यादातर खिलाड़ी, जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है, इन दिनों एशियन गेम्स की तैयारी के लिए कैंप में हैं। खिलाड़ियों के कैंप से लौटने और उपलब्ध होने के बाद राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान इन खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।

30 अगस्त को अभियान

अभियान के अंतिम दिन 30 अगस्त को लोगों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली के साथ टिकाऊ परिवहन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दिन साइकिलिंग, पैदल दौड़, रोड रेस और रन एंड साइकिल जैसी गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *