खबर लहरिया Blog UP Anganwadi Recruitment 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए निकली भर्ती, देखें कैसे करें आवेदन 

UP Anganwadi Recruitment 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए निकली भर्ती, देखें कैसे करें आवेदन 

यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका में भर्ती का मौका है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाचार विभाग (ICDS UP) ने अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती निकाली है।

आंगनबाड़ी, सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: खबर लहरिया)

कई जिलों में आवेदन शुरू हो चुके हैं और वे महिलाएं, जिन्हें नौकरी की तलाश है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। ये भर्ती जिले और ब्लॉक के हिसाब से हो रही है इसलिए हर जिले में आवेदन की आख़िरी तारीख और पदों की संख्या अलग-अलग है। चित्रकूट, झांसी, कानपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में उम्मीदवार अपने जिले की भर्ती से जुड़ी जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर देखते रहें। 

इच्छुक और नौकरी की तलाश करने वाली महिलाएं ऑफिशियल पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं।

ऑनलाइन फ़ॉर्म कैसे भरें 

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ जो ऊपर भी दिया गया है। इसके बाद अपने जिले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत या वार्ड को चुनें। यहाँ आपको अपने क्षेत्र में खाली पदों की जानकारी मिलेगी। पद देखने के बाद ‘Apply  Online’ पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद फ़ॉर्म में मांगी गई अपनी निजी और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी भरें। इसके साथ 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अपनी फोटो भी अपलोड करें। सारी जानकारी भरने के बाद फ़ॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें। 

ये भी ध्यान रहे कि आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। ये प्रक्रिया पूरी तरह मुफ़्त है। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है। ऑफलाइन या किसी दूसरे तरीके से भरे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

जरुरी दस्तावेज 

– 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र

– उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र

– आय और जाति प्रमाण पत्र (तहसील द्वारा जारी डिजिटल)

– आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो 

मेरिट से होगा चयन 

– इसमें चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा और इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। 

– मेरिट लिस्ट 10वीं और 12वीं में मिले अंकों के आधार पर तय की जाएगी। 

– अगर उम्मीदवार ने ग्रेजुएशन या उससे आगे की पढ़ाई की है तो उसके अंक भी मेरिट में जोड़े जा सकते हैं। 

– विधवा, जिनका तलाक हो गया और BPL परिवार की महिलाओं को नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke
​​

Comments:

  1. Gram Panchayat gram jaguari Banka jila Shahdol Madhya Pradesh cry tola mein mobile number Mera nahin juda 9407192742

  2. Post Mau ek mein shikshak Banna chahte hun bacchon ko padhaanaa likhane ke bare mein mere ko khoob acche se aata hai anganbadi teacher ke teacher mein form bharna chahte Hain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *