खबर लहरिया Hindi UP/Chhatarpur: सब्जी बेचने वालों का फूटा गुस्सा! 20 दिन से काम बंद, नगर पालिका पर गंभीर आरोप

UP/Chhatarpur: सब्जी बेचने वालों का फूटा गुस्सा! 20 दिन से काम बंद, नगर पालिका पर गंभीर आरोप

छतरपुर जिले में सब्जी विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर 25 अगस्त को जिला पंचायत का घेराव कर प्रदर्शन किया। सब्जी व्यापारियों का आरोप है कि नगर पालिका की टीम उन्हें फुटपाथ पर सब्जी की दुकानें लगाने नहीं दे रही है। उनका कहना है कि दुकान लगाने पर नगर पालिका के कर्मचारी सब्जियां और सामान फेंक देते हैं और तराजू भी जब्त कर लेते हैं। व्यापारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई के चलते पिछले करीब 20 दिनों से उनका काम ठप है। उनका कहना है कि नगर पालिका द्वारा उन्हें दूसरी जगह दुकान लगाने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन वहां ग्राहक नहीं पहुंचते, जिससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और सब्जी विक्रेताओं ने हाथों में सब्जियां लेकर अपनी समस्याएं सामने रखीं और नगर पालिका के खिलाफ नारे लगाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ये भी देखें – 

Patna News: ना जमीन, ना सुविधा! मसौढ़ी में रोड पर लग रही सब्जी मंडी

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *