बीते शनिवार यानी 13 जून 2026 को असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट क्रैश हो गया। यह खबर भारतीय वायु सेना द्वारा एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि इस घटना में पांच वायु सेना कर्मियों की मौत हुई है।
इस घटना में जिन पांच कर्मियों की मौत हुई उमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम हैं। कथित तौर पर विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी जिसके बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया। क्रैश होते ही विमान में एक जोरदार विस्फोट हुआ और पूरे परिसर में भीषण आग लग गई।
भारतीय वायु सेना द्वारा एक्स पर बताया गया है कि दुर्घटना के मुख्य कारणों का पता नहीं लग पाया है और लगाने के लिए एक जांच समिति का गठन किया जा रहा है।
क्या है एएन-32 ?
एएन-32 (Antonov An-32) सोवियत संघ (अब यूक्रेन) के एंटोनोव डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा निर्मित एक ट्विन-इंजन, टर्बोप्रॉप सैन्य परिवहन विमान है। यह भारतीय वायु सेना (IAF) के बेड़े का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पुराना हिस्सा है जिसे मुख्य रूप से दुर्गम पहाड़ी इलाकों, कच्चे रनवे और ऊंचे स्थानों पर सैनिकों, भारी उपकरणों और रसद पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
The Indian Air Force deeply regrets the loss of five personnel in the An-32 accident at Jorhat, Assam.
Sqn Ldr Prashant Singh, Flt Lt Shubham Kumar, Sgt Jitendra Sharma, Agniveervayu Khemaram Kumawat and Agniveervayu Danish Alam made the supreme sacrifice in the line of duty.… pic.twitter.com/9SmOjtS5mU
— Indian Air Force (@IAF_MCC) June 13, 2026
मंत्रियों द्वारा जताया गया दुःख
केंद्रीय रक्षा मंत्री द्वारा एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दुःख जताया गया और कहा गया कि “असम के जोरहाट में हुए एन-32 विमान हादसे में पांच वायु योद्धाओं के शहीद होने से मैं अत्यंत व्यथित हूं। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्र के प्रति उनके साहस और सेवा को हम सदा गौरव और कृतज्ञता के साथ याद रखेंगे। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।”
Deeply anguished by the loss of five Air Warriors in the An-32 accident at Jorhat, Assam.
Sqn Ldr Prashant Singh, Flt Lt Shubham Kumar, Sgt Jitendra Sharma, Agniveervayu Khemaram Kumawat and Agniveervayu Danish Alam made the supreme sacrifice in the line of duty. Their courage… https://t.co/eChXozjT85
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 13, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पोस्ट कर दुःख जताया “असम में भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में पांच बहादुर जवानों की जान गंवाने से मैं बेहद दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। हम उनकी सेवा और निस्वार्थ बलिदान को सलाम करते हैं और उनके और उनके परिवार के प्रति सदा ऋणी रहेंगे।”
Deeply saddened by the tragic loss of five bravehearts in the Indian Air Force aircraft crash in Assam.
My heartfelt condolences to their families and loved ones in this moment of grief. We salute their service and selfless sacrifice, and will forever remain indebted to them and…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 13, 2026
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
