दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश का इंतजार कर रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहली सीट आवंटन सूची आज 15 जून 2026 को जारी करेगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी सीट स्वीकार करनी होगी, जिसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह जानना जरूरी है कि सीट स्वीकार करने से लेकर फीस जमा करने तक की प्रक्रिया क्या है और किन महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखना होगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। आज से ही जिन छात्रों ने एडमिशन सीट जिन छात्रों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 15 से 17 जून के बीच अपनी सीट की पुष्टि करनी होगी जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है।
इसके बाद संबंधित विभाग और कॉलेज उनके दस्तावेजों की जांच करेंगे। बताया जा रहा है डीयू में पीजी एडमीशन के लिए करीब 13 हजार सीटों के लिए 60 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं।
छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर में एडमीशन जारी
छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना तथा संबंधित पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करना अनिवार्य है। वहीं, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है।
अभ्यर्थियों को सलाह
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे सीट आवंटन से जुड़ी जानकारी के लिए नियमित रूप से एडमिशन पोर्टल/ऑनलाइन अकाउंट में लॉगिन करके देखते रहें और तय समय के भीतर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करें। यदि कोई उम्मीदवार आवंटित सीट स्वीकार नहीं करता है, तो वह अगले चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
