वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बनियाबाग मलिन बस्ती में आज यानी 15 जून की भोर में लगभग 4 बजे के आसपास बताया जा रहा है की एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक राजन, मिर्जापुर के नारायणपुर के रहने वाले थे और अपने दूसरी पत्नी के छोटे बेटे की 20 जून को होने वाली सगाई में शामिल होने के लिए वाराणसी आए थे। परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले भी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन शोर मचाने पर आरोपी भाग गए थे। अब परिवार का दावा है कि बदमाशों ने रात में सोते समय उन पर कई गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।#वाराणसी_हत्याकांड
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’