खबर लहरिया Hindi Varanasi News: 20-30 KM दूर से पढ़ने आती हैं छात्राएं, कम फीस में मिल रही बेहतर शिक्षा

Varanasi News: 20-30 KM दूर से पढ़ने आती हैं छात्राएं, कम फीस में मिल रही बेहतर शिक्षा

वाराणसी के परमानंदपुर में बना विकास इंटर कॉलेज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए शिक्षा की एक बड़ी उम्मीद बना हुआ है। यहां कई छात्राएं 20 से 30 किलोमीटर दूर से पढ़ने आती हैं। आसपास के कई स्कूलों में जहां ₹400 से ₹600 तक फीस बताई जा रही है, वहीं इस स्कूल में कम फीस में पढ़ाई का मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि पढ़ाई के साथ छात्राओं को खेल का प्रशिक्षण भी मुफ्त दिया जाता है। कई परिवारों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण अगर यह स्कूल नहीं होता, तो उनके बच्चों की पढ़ाई अधूरी रह सकती थी। स्कूल के प्रधानाचार्य के मुताबिक, इसकी शुरुआत साल 2001 में सिर्फ 7 बच्चों से हुई थी और आज करीब 15,000 बच्चे यहां पढ़ रहे हैं। जरूरतमंद बच्चों तक पुरानी किताबें पहुंचाने और खेल प्रतिभाओं को मुफ्त प्रशिक्षण देने की भी कोशिश की जाती है। यह कहानी सिर्फ एक स्कूल की नहीं, बल्कि उन परिवारों की है जो सीमित आमदनी के बावजूद अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी देखें – 

UP/Prayagraj: 95% सपेरा समुदाय के बच्चों को मिल रही फ्री शिक्षा

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *