खबर लहरिया Blog BWF World Championships 2026:  आज से विश्व बैंडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत, टिकट कैसे बुक करें और कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे? जानें पूरी जानकारी 

BWF World Championships 2026:  आज से विश्व बैंडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत, टिकट कैसे बुक करें और कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे? जानें पूरी जानकारी 

दुनिया के जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी एक बार फिर भारत में आमने-सामने होंगे। BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत 17 अगस्त से नई दिल्ली में हो रही है। खास बात यह है कि यह टूर्नामेंट 2009 के बाद पहली बार भारत में आयोजित हो रहा है, यानी करीब 17 साल बाद देश को इस बड़े बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है।

विश्व बैंडमिंटन चैंपियनशिप का पोस्टर (फोटो साभार: BWF)

विश्व बैंडमिंटन चैंपियनशिप जिसे अंग्रेजी में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (Badminton World Federation) और शार्ट फॉर्म में BWF कहा जाता है। यह चैंपियनशिप 23 अगस्त तक चलने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेली जाएगी। टूर्नामेंट में पुरुष और महिला सिंगल्स, पुरुष और महिला डबल्स के साथ मिक्स्ड डबल्स मुकाबले होंगे। 

17 अगस्त को किन भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले?

टूर्नामेंट के पहले दिन कई भारतीय खिलाड़ी कोर्ट पर उतरेंगे। इनमें प्रमुख मुकाबले हैं:
<

ul>

  • पीवी सिंधु बनाम सोफिया नोबल — महिला सिंगल्स, शाम 5:20 बजे, कोर्ट 1
  • शि यूकी बनाम आयुष शेट्टी — पुरुष सिंगल्स, शाम 6:10 बजे, कोर्ट 1
  • हरिहरन अम्सकरुनन/एमआर अर्जुन — पुरुष डबल्स, दोपहर 12:20 बजे, कोर्ट 1
  • ट्रेसा जॉली/गायत्री गोपीचंद पुलेला — महिला डबल्स, शाम 4:30 बजे, कोर्ट 1
  • कविप्रिया सेल्वम/सिमरन सिंघी — महिला डबल्स, शाम 7:00 बजे, कोर्ट 1

पहले दिन पुरुष और महिला सिंगल्स में राउंड ऑफ 64 के मुकाबले होंगे, जबकि डबल्स के तीनों इवेंट में राउंड ऑफ 48 के मैच खेले जाएंगे।

भारत के बाकी मुकाबले कब होंगे?

भारत के बाकी मैचों का शेड्यूल खिलाड़ियों और जोड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। जैसे-जैसे खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचेंगे, उनके मुकाबलों का समय और खिलाड़ी तय होते जाएंगे।

BWF World Championships 2026 Ticket & Price (टिकट और कीमत) 

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के टिकट BookMyShow के जरिए खरीदे जा सकते हैं। फैंस ऐप या वेबसाइट पर जाकर मैच का दिन, सेशन और अपनी पसंद की सीटिंग कैटेगरी चुन सकते हैं।

टिकटों की कीमत 499 रुपए से शुरू हो रही है। अलग-अलग सेशन और सीट की जगह के हिसाब से टिकट की कीमत अलग हो सकती है।

BWF World Championships 2026 का लाइव कहाँ और कैसे देखें?

भारत में BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के मुकाबले Star Sports 1 और Star Sports 1 Select पर देखे जा सकते हैं। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर भी उपलब्ध होगी।

भारत और मलेशिया के बाहर रहने वाले दर्शक टूर्नामेंट की लाइव कवरेज BWF TV के आधिकारिक YouTube चैनल और Olympics.com पर देख सकते हैं।

कुल मिलाकर, 17 साल बाद भारत में लौट रही यह चैंपियनशिप भारतीय फैंस के लिए खास होने वाली है। अब नजर इस बात पर होगी कि घरेलू कोर्ट पर भारतीय खिलाड़ी दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच कितना दम दिखा पाते हैं।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *