प्रयागराज के मुठ्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में 21 मई की सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां सक्षम नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की मां का आरोप है कि अतरसुई निवासी बिमल पंडा और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार का कहना है कि इससे पहले 13 मार्च को भी सक्षम के पैर में गोली मारी गई थी, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा था और 21 मई को बयान होना था।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’