खबर लहरिया Hindi Mudde Ki Baat: पूरी 403 सीटों में Congress की तयारी है, बाँदा के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस

Mudde Ki Baat: पूरी 403 सीटों में Congress की तयारी है, बाँदा के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव को अब 6 महीने से कम बचा है। भाजपा, सपा जैसी पार्टियां तो दिख रही हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस क्या कर रही है। बाँदा में एक समय पर कांग्रेस का दबदबा रहा था मगर अब तो कई दशकों से बाँदा की या आस पास की सीटें भी कांग्रेस से बहार हो गई हैं- वो या तो भाजपा को जाती हैं, या सपा को या तो फिर बसपा को। ऐसे में ज़रूरी है की हम जाने की कांग्रेस इस क्षेत्र में चुनाव के लिए क्या तैयारी कर रही है। इसी मुद्दे पर खबर लहरिया ने बांदा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित से खास बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी का काम कहां तक पहुंचा है और कांग्रेस मौजूदा स्थिति से आगे निकलने की क्या रणनीति बना रही है। बांदा में कांग्रेस की कमजोर स्थिति, 2022 के चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के बेहद कम वोटों पर भी सवाल किए गए। साथ ही यह भी पूछा गया कि कभी इस इलाके में मजबूत रही कांग्रेस इतनी पीछे कैसे चली गई? बता दें की 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केवल 2 सीटों पर सिमट गई थी।

ये भी देखें – 

Mudde Ki Bat: मुज़फ्फरपुर शेल्टर होम केस में वरिष्ठ पत्रकार निवेदिता झा अदालती लड़ाई

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke