खबर लहरिया Hindi UP/Chitrakoot: बाढ़ से घर छूटा, टाउन हॉल में भी राहत नहीं! टपकती छत और खाने का इंतजार

UP/Chitrakoot: बाढ़ से घर छूटा, टाउन हॉल में भी राहत नहीं! टपकती छत और खाने का इंतजार

चित्रकूट के तरौंहा गांव में बाढ़ के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पानी भर जाने के कारण कई प्रभावित लोगों को टाउन हॉल में शिफ्ट किया गया है, लेकिन यहां भी उनकी परेशानियां कम नहीं हुई हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि पानी भर जाने के चलते उन्हें यहां आना पड़ा, लेकिन टाउन हॉल में भी छत टपक रही है। बारिश का पानी अंदर आने से कारपेट भीग गया है और लोगों को रहने में दिक्कत हो रही है। जिले के 36 गांवों में करीब 13,906 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। ऐसे में राहत शिविरों में रह रहे लोगों के सामने बारिश और पानी से बचाव की चुनौती बनी हुई है।

ये भी देखें – 

Chitrakoot Flood and Weather Update: अचानक बाढ़ से डूबा चित्रकूट, दलित और मुस्लिम बस्ती तक क्यों नहीं पहुंची राहत? Bihar,MP, Delhi और Chhattisgarh अगले 5 दिनों का मौसम अपडेट  

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *