खबर लहरिया चित्रकूट चित्रकूट : ग्रामीणों की समस्याओं की कहानी, जहां विकास का रास्ता अब भी है बंद

चित्रकूट : ग्रामीणों की समस्याओं की कहानी, जहां विकास का रास्ता अब भी है बंद

चित्रकूट नगरपालिका के अंतर्गत खटिकाना में रास्ते की समस्या की वजह से लोगों को काफी दिक्क्तें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि थोड़ा-सा पानी बरस जाता है तो वह घर में कैद हो जाते हैं। बाहर नहीं निकल पातें। गंदगी भी बहुत ज़्यादा हो जाती है।

साल 2020 में रास्ते को बनाने के लिए शिलान्यास किया गया था। उस समय पी डब्ल्यू डी के राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद भी आये थे। यहां बस पत्थर ही लगा हुआ है और कुछ नहीं। लोगों ने अपनी समस्या नगरपलिका और डूडा विभाग में भी सुनाई लेकिन कोई फ़र्क नहीं पड़ा।

ये भी देखें :

बिहार: नगर पालिका में आने के बाद क्या फतेहपुर गाँव में होगा विकास?

नगरपालिका के चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि नगरपालिका की आठ सड़कें पास हुई थीं जो डूडा विभाग द्वारा बनवाई जानी थी पर अब तक क्यों नहीं बनी हैं उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

ये भी देखें :

विकास की धीमी रफ़्तार ले रही लोगों की जानें, पुलिया ने होने से नदी से रास्ता पार करते हैं लोग

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)