छत्तीसगढ़ में D.Ed अभ्यर्थियों ने अपनी लंबित नियुक्ति को लेकर एक अनोखा और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थी पिछले 104 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्रियों के सामने दंडवत प्रणाम करते हुए पूजा-अर्चना और आरती की तथा ईश्वर से शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। अभ्यर्थियों का आरोप है कि लगातार धरना, आमरण अनशन और शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिला है। आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी भेजा गया, लेकिन उनका संघर्ष जारी है। क्या यह लोकतांत्रिक विरोध का नया तरीका है? क्या सरकार जल्द निर्णय लेगी?
ये भी देखें –
UP unemployed teacher: 69,000 शिक्षक भर्ती पर संघर्ष, बेरोजगार शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke