मध्य प्रदेश के हतनारा गांव में 25 जून 2026 की रात मोहर्रम के जुलूस मने बड़ा हादसा हो गया। जैसे की आज मोहर्रम है और इस मुस्लिम धर्म के त्यौहार में एक बड़ा जुलूस निकाला जाता है जिसमें बड़ा सा ताजिया निकाला जाता है।
हतनारा गांव में देर रात मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा ताजिया बिजली के हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया करेंट लग गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में लगभग 20 लोग बुरी तरह झुलस गए।
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रशीद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान के रूप में हुई है। इस दौरान अरबाज खान के परिजन उसे अस्पताल से कहीं और ले गए इस कारण प्रशासन द्वारा दो मौतों की पुष्टि की गई है। बाकी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना हुआ कैसे?
ETV भारत के अनुसार दर्शक में शामिल शाकिर शाह ने बताया है कि मोहर्रम से एक दिन पहले गांव में ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। रात करीब 11 बजे मेवाती मोहल्ले से जुलूस आगे बढ़ा। जुलूस में करीब 150 से 200 लोग शामिल थे जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण इसे देखने के लिए रास्ते में खड़े थे। जुलूस जैसे ही आगे बढ़ा ताजिया रास्ते में काफी नीचे से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के चपेट में आ गया। तार से संपर्क होते ही पूरे ताज़िये में करंट दौड़ गया। ताजिया उठाकर चल रहे लोग तेज झटके से नीचे गिर पड़े और मौके पर जोरदार धमाका हुआ। अचानक हुए हादसे से वहां अफरा तफरी मच गई। उनका कहना है बिजली की लाइन सामान्य से काफी नीचे थी और हादसे के समय ना पुलिस मौजूद थी न ही बिजली विभाग।
ABP के रिपोर्ट अनुसार घटना के बाद लोगों द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि हर वर्ष MPEB (एमपीईबी) के लाइनमैन हमारे मोहर्रम जुलूस के साथ रहते हैं। इस बार भी साथ थे। हर बार ताजिया उठाने के समय ऊपर की हाई टेंशन लाइन बंद कर दी जाती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ जिसके कारण एक बड़ा हादसा हो गया है। उनका यह भी आरोप है कि गांव के बीच से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन काफी नीचे है जिसके कारण हर समय हादसा होने का खतरा बना होता है। कुछ जगहों पर इसकी ऊँचाई इतनी कम है की बड़े वाहन भी नहीं जा पाते।
अब लोगों का कहना है कि बिजली के पोल और हाईटेंशन लाइन को आबादी वाले इलाकों से हटाकर दूसरी जगह ले जाया जाए।
इस मामले पर रतलाम के एएसपी राजेश पंद्रों द्वारा बताया गया है कि घटना की जानकारी मिलते है पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पिपलौदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि बिजली लाइन की ऊँचाई और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई थी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
