मई का आधा महीना गुजर चुका है और अब गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं ही मिल रही है जिससे लोगों को कूलर और एसी से भी ज़्यादा राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव को को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
दूसरी तरफ पूर्वोत्तर के कई इलाक़ों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है। फ़िलहाल अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। आज यानी 18 मई 2026 को दिल्ली का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि रात का तापमान भी 27 से 28 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 19 और 20 मई के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हलांकी 21 से 23 मई के बीच लू का असर थोड़ा कम हो सकता है लेकिन गर्मी बनी रहेगी और आसमान साफ रहने का अनुमान है। पंजाब और हरियाणा में भी 18 से 23 मई तक गर्म हवाओं और तेज गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश बांदा का तापमान सबसे आगे
बात करें उत्तर प्रदेश की तो हाल में इसे सबसे गर्म शहर माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। बीते 17 मई 2026 को लखनउ का धिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से ज़्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ कर 26.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग द्वारा कहा गया है आने वाले दिनों में तापमान उर बढ़ सकता है इस लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को ख़ासकर दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। बुंदेलखंड सहित प्रदेश के कई ज़िले भीषण लू की चपेट में है।
सोमवार यानी 8 मई 2026 को सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में लू अलर्ट जारी किया है जिसमें प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, आगरा, इटावा, औरैया, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर शामिल है। हीटवेव का अलर्ट 23 मई तक रहेगा।
हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फ़ील्ड में रहकर निगरानी बढ़ाने और राहत व्यवस्था मज़बूत रखने की निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीज़ों की इलाज की तैयारी करने के साथ सार्वजनिक जगहों पर पीने के पानी और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है।
पिछले 24 घंटो में बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा झांसी, प्रयागराज और हमीरपुर भी गर्म शहरों में शामिल रहा।
दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार कुछ एक्सपर्ट के मुताबिक बांदा में इतनी गर्मी और तापमान के बढ़ने का कारण प्राकृतिक संसाधनों की लगातार हो रही नुक़सान को बढ़ी वजह बताया है। पिछले करीब दस सालों से कई पहाड़ियाँ जिसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया या उनका बड़ा हिस्सा तोड़ दिया गया। वहीं केन नदी से बड़ी मात्रा में रेत निकाली जा रही है। बताया गया करीब हर दिन 2000 ट्रकों से रेत का खनन होता है जो लगभग 57 हजार टन के बराबर है। इससे इलाके का पर्यावरण और मौसम दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
खबर लहरिया ने क्रेसर जिसमें पहाड़ तोड़े जाते है कई बार ग्राउंड रिपोर्टिंग किया है जिसमें अलग अलग पहलू भी निकल कर सामने आए और उस दौरान लोगों के मौत की भी खबर किस तरह दबा दी जाती है उसे भी कवरेज किया है। जिसके कुछ उदाहरण ये है –
Mahoba, Ground Report: पत्थर खदान में मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था और मुआवज़े पर उठे गंभीर सवाल
अन्य प्रदेशों का तापमान
इस गर्मी का मार इस बार देश के कई राज्यों में बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में 18 मई को कहीं-कहीं बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। खासकर 19 और 20 मई के दौरान झारखंड में तेज आंधी चल सकती है जहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 मई से 23 मई तक कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी 19 से 23 मई के बीच रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’




