पटना जिले के बाबू जगजीवन राम शोध संस्थान में सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजद कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय परिचर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा में बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, खराब शिक्षा व्यवस्था, नौकरी के लिए हो रहे पलायन और केंद्र सरकार के बजट में बिहार की हिस्सेदारी जैसे मुद्दों को उठाया गया। परिचर्चा में कहा गया कि इतना बड़ा बजट पास होने के बावजूद बिहार को केवल 0.8% हिस्सा मिला, जबकि राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कम से कम 18% बजट की आवश्यकता है। कार्यक्रम के संयोजक सुबोत कुमार महता ने कहा कि सरकार की कमियों और जनता के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया जाएगा।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’