वाराणसी जिले के चोलापुर ब्लॉक के चौबेपुर गांव में पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए बड़ी सुविधा बनता जा रहा है। अब गांव के लोगों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, खतौनी, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों के लिए बार-बार ब्लॉक और शहर नहीं जाना पड़ता। ग्रामीणों का कहना है कि पहले एक छोटे काम के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर ब्लॉक के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब गांव में ही सुविधा मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। प्रधान और अधिकारियों का दावा है कि आने वाले समय में पंचायत भवनों को और भी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं से जोड़ा जाएगा ताकि गांव के लोगों को ज्यादा राहत मिल सके।
ये भी देखें –
कहते हैं इंडिया डिजिटल हो रहा है पर झांसी के चौका पाठा गाँव में सड़कें तक नहीं हैं
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’