वाराणसी के चौबेपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के चौबेपुर थाना की टीम ने की है।
रिपोर्ट – सुशीला, लेखन – मीरा देवी
आरोपी के खिलाफ चौबेपुर थाना में मुकदमा संख्या 0189/2026 दर्ज है जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(f), 65(2) और बच्चों से यौन अपराध से संबंधित क़ानून की धारा 5m/6 के तहत केस दर्ज किया गया है।
मामला 18 अप्रैल 2026 को सामने आया जब नाबालिग लड़की की मां ने लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लड़की नाबालिग है इसलिए बच्चों से यौन अपराध से संबंधित क़ानून की धाराएं भी लगाई गईं जिससे केस और भी संवेदनशील हो गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने की लगातार तलाश चल रही थी और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरे इलाके में दबिश दी जा रही थी। 19 अप्रैल 2026 को करीब सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि वह ट्रेन के जरिए शहर से भागने की कोशिश कर रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 17 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे शराब के नशे में उसने बलात्कार किया था। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया और फिर इधर–उधर छिपकर रह रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नाबालिग लड़की का पिता है।
आरोपी के खिलाफ पहले से ही मु0अ0सं0 189/2026 चौबेपुर थाना, वाराणसी में दर्ज था जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(f), 65(2) और बच्चों से यौन अपराध से संबंधित क़ानून की धारा 5m/6 लगाई गई है। इन धाराओं के तहत नाबालिग से बलात्कार या यौन हमला करने पर काफी कड़ी सजा का प्रावधान है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्य जुटाकर मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी ताकि पीड़ित व्यक्ति को जल्द और निष्पक्ष न्याय
