खबर लहरिया Hindi UP/Banda News: 5 साल से टेढ़ा बिजली का पोल, जर्जर तारों से हर समय हादसे का डर

UP/Banda News: 5 साल से टेढ़ा बिजली का पोल, जर्जर तारों से हर समय हादसे का डर

बांदा नगर पालिका क्षेत्र के सेढ़ू तलैया वार्ड नंबर 20 में करीब 5 साल से बिजली का पोल टेढ़ा है और जर्जर तारों से आए दिन खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 20 घर और 200-300 लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। एक महिला ने बताया कि करीब चार साल पहले उनकी 3 साल की बच्ची को टूटे बिजली के तार से करंट लग गया था। लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग में शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं मुख्य अभियंता मुशीर चोपड़ा ने जल्द जर्जर तार बदलने और नया खंभा लगवाने की बात कही है।

ये भी देखें – 

Chhatarpur News: छतरपुर में जमीन के करीब झूल रहे बिजली के तार, स्कूल के पास मंडरा रहा हादसे का खतरा

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *