महोबा जिले के कबरई ब्लॉक के रैपुरा काला गांव में खराब सड़क को लेकर 50 छात्र-छात्राओं ने 19 अगस्त की सुबह झांसी-मिर्जापुर रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से हाईवे तक करीब 2 किलोमीटर सड़क पिछले 2-3 साल से खराब है। बड़े-बड़े गड्ढों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं और हाल ही में एक रिक्शा भी पलट गया।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें