भारत बनाम वेस्ट इंडीज (India vs West Indies) के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI squad) और पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20I Squad) के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। यह घोषणा बीसीसीआई (BCCI) ने 16 सितम्बर 2026 को की। वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितम्बर को होगा जबकि टी20 मैच का पहला मैच 6 अक्टूबर से खेला जाएगा।
कल 17 सितम्बर 2026 को भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच हुई टी20 सीरीज में भारत ने सीरीज को 3-0 से जीत लिया। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार 30 गेंदों में 100 रन की पारी खेली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब भारतीय खिलाड़ियों का मुकाबला वेस्ट इंडीज से इस महीनें के अंत में होगा। इसके लिए कौन से खिलाड़ियों को चुना गया है उसकी लिस्ट आ गई है।
भारत बनाम वेस्ट इंडीज वनडे सीरीज: भारतीय टीम
बीसीसीआई ने वेस्ट इंडीज सीरीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा को चुना गया है। इस बार श्रेयस अय्यर को बाहर रखा गया है और उनकी जगह केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। हार्दिक पांड्या को टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं।
🚨 News 🚨#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games.
More Details ▶️https://t.co/Lxx3Bz8Q14 pic.twitter.com/Y9RGlQ09XK
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।
भारत बनाम वेस्ट इंडीज वनडे सीरीज शेड्यूल (Schedule)
वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में, दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में और अंतिम मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। आप इन मैचों की जानकारी बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
भारत बनाम वेस्ट इंडीज टी20 सीरीज शेड्यूल (Schedule)
इस सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को शाम 7 बजे भारतीय समयानुसार लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टी20 मैच शुक्रवार, 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होगा। तीसरा मुकाबला रविवार, 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। चौथा टी20 मैच बुधवार, 14 अक्टूबर को शाम 7 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। वहीं, सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को शाम 7 बजे बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
