खबर लहरिया Blog UP Elections 2022 : अपना दल और सपा गठबंधन में सीटों को लेकर पड़ी दरार

UP Elections 2022 : अपना दल और सपा गठबंधन में सीटों को लेकर पड़ी दरार

जानकारी के मुताबिक, अपना दल (कमेरावादी) की सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी से बात नहीं बन पाई है।

साभार – गूगल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार-प्रसार ज़ारो-शोरों पर हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी और अपना दल के गठबंधन के बीच दरार की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, अपना दल (कमेरावादी) की सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी से बात नहीं बन पाई है। सूत्रों का कहना है कि अपना दल और समाजवादी पार्टी के बीच प्रयागराज और वाराणसी सीट को लेकर विवाद हुआ है। इस विवाद के बाद अपना दल ने समाजवादी पार्टी को अपनी सीटें लौटा दीं है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपने सहयोगी दल अपना दल (कमेरावादी) के साथ सीटों के बंटवारे में 18 विधानसभा सीटें दी थीं। कुछ दिनों पहले अपना दल (कमेरावादी) राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा था कि विधानसभा सीटों की प्रथम चरण की पहली लिस्ट तैयार कर ली गई है। इन पर जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : सपा पार्टी ने 12 उम्मीदवार किये घोषित

उन्होंने कहा था कि वाराणसी की रोहनिया, पिंडरा, मिर्जापुर की मड़िहान, जौनपुर की मड़ियाहूं, सोनभद्र की घोरावल, प्रतापगढ़ सदर और इलाहाबाद पश्चिमी पर जल्द ही उम्मीदवार उतारे जाएंगे। पार्टी ने इनमें से कुछ सीटों पर 2017 का चुनाव लड़ी थी लेकिन पार्टी संस्थापक सोनेलाल पटेल के बाद चुनाव विवाद के
कारण अपना दल (कृष्णा) के प्रत्याशी निर्दल हो गए थे। इस बार पार्टी अपना दल (कमेरावादी) के रूप में पंजीकृत है।

अब इस दरार का सपा पर क्या असर पड़ता है यह तो मतदान के बाद पता ही चल जाएगा।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट बदली, अब फाजिलनगर की विधानसभा लड़ेंगे चुनाव

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)