खबर लहरिया Hindi UP/Banda: थाने के अंदर हत्या, क्या जाति, पसंद और सुरक्षा व्यवस्था के सवालों के जवाब मिलेंगे?

UP/Banda: थाने के अंदर हत्या, क्या जाति, पसंद और सुरक्षा व्यवस्था के सवालों के जवाब मिलेंगे?

जिला बांदा। पुलिस थाना एक ऐसी जगह है जहां लोग खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित मानता है। लेकिन बांदा जिले के बदौसा थाने में 12 जून को जो हुआ, उसने सुरक्षा के इसी भरोसे को कठघरे में खड़ा कर दिया। प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने थाने के अंदर ही अपनी बेटी पर चाकू से वार कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सवाल यह है कि आखिर एक व्यक्ति हथियार लेकर थाने के भीतर कैसे पहुंच गया? क्या सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई या फिर मानवता दिखाने के नाम पर बरती गई लापरवाही इस दर्दनाक घटना की वजह बन गई। इस मामले की चर्चा अब सिर्फ बदौसा या बांदा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश और देश में हो रही है। स्थानीय लोगों से बातचीत में अलग-अलग राय सामने आई, लेकिन एक बात पर लगभग सभी सहमत दिखे कि एक बेटी की जान चली गई और यह नहीं होना चाहिए था। कुछ लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए, तो कुछ ने इसे समाज कि सोच का नतीजा बताया है। जो आज भी प्रेम विवाह को स्वीकार नहीं कर पाती और लड़कियों को बेड़ियों में जकड़ कर रखना चाहती है।

ये भी देखें – 

UP/Chitrakoot: 10 वर्षीय बच्चे की रॉड से पीटकर हत्या का आरोप, 3 दिन बाद भी न्याय नहीं

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *