जहां एक ओर आयोध्या मंदिर में चोरी की खबरें देश की बड़ी खबर बनी हुई है जिसकी अभी तक जांच ही चल रही है और दूसरी तरफ बिहार के नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र के झुनकिया बाबा मंदिर के समीप चोरी के आरोप में दो युवकों की भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई जिसके बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक राजगीर के प्रसिद्ध झुनकिया बाबा मंदिर में मलमास मेले में घूमने गए हुए थे जिन्हें चोर समझकर पीटा गया। दोनों युवक की पहचान पिंटू पासवान (24) और श्रवण पासवान (18) के नाम से की गई है।
#MobLynching In Nalanda, Bihar, two Dalit youths Pintu Paswan and Shravan Paswan, were lynched by a mob.
Pintu and Shravan had gone to visit the Rajgir fair when a crowd falsely accused them of theft and brutally assaulted them.
The severe beating reportedly left them with… pic.twitter.com/5ZXcgMZbS9
— The Dalit Voice (@ambedkariteIND) June 17, 2026
बता दें इस जून यानी 2026 के महीने में यह चौथा मामला सामने आया जहां दलित व्यक्तियों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है और ये वो मामला है जो खबर बन कर लोगों के बीच आ पाई और जिसकी शिकायत दर्ज की गई है। जून में बाकी तीन दलित मौत के बारे में नीचे दिए गए लिंक से जान सकते हैं।
मूकनायक में छपी खबर अनुसार अखिल भारतीय महामंडलेश्वर महंत अंतर्यामी शरण ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पिछले कुछ दिनों में मंदिर में चोरी की कई घटनाएँ हो चुकी थीं जिससे भक्तों में काफी आक्रोश था मलमास मेले के कारण मंदिर में हज़ारों श्रद्धालुओं जमा थे। 15 जून 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे की थी जब चार युवक पंगत क्षेत्र में चोरी के इरादे से गए संदिग्ध स्थिति देख कर कुछ लोगों द्वारा उसका पीछा किया गया। भागते समय दो युवक गिर पड़े जिन्हें भीड़ द्वारा पकड़ लिया गया। फिर चोरी का आरोप लगाकर लाठी डंडे से उन्हें पीटना शुरू कर दिया गया जिसके बाद कहा जा रहा है कि मंदिर की सुरक्षा टीम ने उन दो युवकों को बचाया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।
युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ही दोनों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार राजगीर डीएसपी के द्वारा बताया गया कि चोरी के आरोप में दोनों युवकों को पकड़कर रखा गया था ये सूचना स्थानीय पुलिस को मिली फिर घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों युवकों को अस्पताल पहुँचाया गया। पिटाई करने वाले लोगों की खोजबीन की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इस संबंध में राजगीर डीएसपी ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को क़ानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
