UPPSC PCS 2026 भर्ती यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को लेकर नया अपडेट सामने आया है। लम्बे समय से फॉर्म भरने में दिक्कतों का सामना कर रहे छात्रों के लिए अब तारीख 25 जून तक कर दी गई है। इससे पहले फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 जून यानी आज तक ही थी इस वजह से अभ्यर्थियों ने अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की थी।
UPPSC PCS की 7 साल बाद निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (Lower PCS) मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थी 7 साल से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले साल 2019 में इस भर्ती के लिए आवेदन निकाले गए थे। अब जाकर आयोग ने 2026 में 2285 पदों पर नियुक्ति के लिए 29 मई 2026 को आवेदन प्रक्रिया शुरू की।
आयोग ने साफ किया है कि केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने PET-2025 परीक्षा पास की है। इस भर्ती में आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए सिर्फ 25 रुपये रखा गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा कर सकेंगे।
UPPSC PCS 2026 में इन पदों पर भर्ती
भर्ती के तहत सहायक कोषागार लेखाकार, लेखा परीक्षक, अमीन एवं नीलामकर्ता, अधिशासी अधिकारी, लिपिक, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक, केंद्र प्रभारी, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी और मंडी पर्यवेक्षक समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक पद सहायक कोषागार लेखाकार और लेखा परीक्षक के लिए निर्धारित किए गए हैं। सहायक कोषागार लेखाकार के 548 पद और लेखा परीक्षक के 419 पद रिक्त हैं। इसके अलावा अमीन एवं नीलामकर्ता के 323 पद, अधिशासी अधिकारी के 238 पद तथा लिपिक वर्ग के 229 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
UPPSC PCS भर्ती को लेकर अंतिम तिथि बढ़ाने की थी मांग
लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने फॉर्म निकलते ही अप्लाई करना शुरू किया जिसकी वजह से अभर्थियों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भर्ती विज्ञापन जारी होने में देरी, आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी समस्याओं तथा समय सीमा को लेकर लगातार छात्र संगठन और अभ्यर्थी अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि कई अभ्यर्थी OTR, दस्तावेज़ सत्यापन और आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन से वंचित हो सकते हैं। कांग्रेस पार्टी ने कल 17 जून को अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर इस समस्या को लेकर बीजेपी पार्टी पर धोखा देने का आरोप लगया। पोस्ट में लिखा “बीजेपी सरकार में छात्रों और युवाओं को सिर्फ़ धोखा ही मिल रहा है। कभी पेपर लीक हो जाता है, तो कभी उन्हें सिर्फ़ फ़ॉर्म भरने के लिए ही संघर्ष करना पड़ता है।”
UPSSSC की वेबसाइट Down है, लाखों युवा परेशान हैं।
ये वेबसाइट 12 जून से दिक्कत दे रही है और युवा Lower PCS का फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, जिसकी Last Date 18 जून है।
युवाओं की मांग है कि फॉर्म भरने की Last Date आगे बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी युवा का मौका सिर्फ सरकार की नाकामी की वजह…
— Congress (@INCIndia) June 17, 2026
UPPSC PCS 2026 भर्ती में पदों की संख्या बढ़ी
इस बार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है।
पहले कुल पद: 2285
नए जोड़े गए पद: 221
अब कुल पद: 2516
उद्योग एवं लय, कानपुर में सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) के पदों की संख्या 134 से बढ़ाकर 181 कर दी गई है। जिसकी प्रतिमाह आय ₹35,400 – ₹1,12,400 (लेवल-6) बताई गई है।
आपको बता दें कि UPPSC PCS उत्तर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी परीक्षाओं में से एक है। इसके माध्यम से राज्य सरकार प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती करती है, जो जिले और प्रदेश स्तर पर शासन-प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभालते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति उप जिलाधिकारी (SDM), पुलिस उपाधीक्षक (DSP), खंड विकास अधिकारी (BDO), जिला कमांडेंट, सहायक आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर की जाती है।
UPPSC PCS की परीक्षा तीन चरणों में होती है।
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview)
UPPSC PCS भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यदि आपने पहले OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) नहीं किया है, तो पहले OTR पूरा करें।
- OTR नंबर मिलने के बाद PCS 2026 भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रखें।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
