खबर लहरिया Hindi Patna: बकरी चराने गया 13 साल का बच्चा, खेल-खेल में चली गई जान

Patna: बकरी चराने गया 13 साल का बच्चा, खेल-खेल में चली गई जान

पटना जिले के फुलवारी थाना क्षेत्र के मझौली गांव में 13 वर्षीय आदित्य कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आदित्य बकरी चराने गया था और खेल-खेल में पेड़ पर गमछे से झूलने लगा। इसी दौरान उसका गला दब गया और उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दबाव बनाया, इसलिए अब उन्हें उचित मुआवजा भी मिलना चाहिए। पुलिस का कहना है कि यह यूडी (Unnatural Death) का मामला है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ऐसी घटनाओं में जांच के बाद मृतक परिवार को चार लाख रुपये तक की सहायता राशि मिल सकती है।

ये भी देखें – 

Patna: करंट से बकरी समेत बुजुर्ग महिला की मौत -ग्रामीणों ने लगाया बिजली विभाग पर आरोप

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke