IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में कल 31 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हराया। आईपीएल के दौर में RCB की यह लगातार दूसरी जीत रही। इससे पहले 2025 में भी टीम ने आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया था। IPL 2026 सीजन के समापन पर खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) सबसे बड़े आकर्षण रहे। वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी और रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियों ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों की कतार में ला खड़ा किया।

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2025 और 2026 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती (फोटो साभार: सोशल मीडिया X/@IPL)
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि इतिहास रचने की कहानी बन गया। दबाव, उम्मीदें और करोड़ों फैंस की नजरों के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीता।
RCB vs GT Highlights मैच (हाइलाइट्स)
RCB vs GT के फाइनल मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी लेकिन शुरुआत खराब रही। शुरुआत से ही विकेट गिरने का शिलशिला जारी रहा। टीम ने 5 विकेट खोकर 14 ओवर में सिर्फ 99 रन बनाए। जब टीम लगातार विकेट गंवा रही थी, तब वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने नाबाद 37 गेंदों में 50 रन बनाकर पारी को संभाला और टीम को 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन स्कोर तक पहुंचाया।
Name: Royal Challengers Bengaluru ❤️
Titles: 2025 & 2026 🏆
Status: Permanently engraved in #TATAIPL history ✒️#Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/7Xcf2UuhKx— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
RCB की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी
RCB के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही गुजरात की टीम पर दबाव बनाए रखा और गुजरात के बड़े बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जवाब में RCB ने लक्ष्य का पीछा बेहद आत्मविश्वास के साथ किया। विराट कोहली ने एक बार फिर बड़े मैच के खिलाड़ी होने का प्रमाण देते हुए नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। विराट कोहली ने कहा, “आईपीएल फाइनल में विजयी रन बनाना मेरा सपना था, और आज यह सच हो गया।”
विराट कोहली का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए और एक शतक लगाया।
IPL में RCB का इतिहास
RCB अब तक IPL के इतिहास में कुल 5 बार फाइनल में पहुँच चुकी है।
- 2009 – पहली बार फाइनल (हार)
- 2011 – दूसरी बार फाइनल (हार)
- 2016 – तीसरी बार फाइनल (हार)
- 2025 – चौथी बार फाइनल (जीत)
- 2026 – पाँचवीं बार फाइनल (जीत)
यानी RCB अब IPL की सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली और हाल के सालों में सबसे सफल टीमों में से एक बन चुकी है।
ये भी पढ़ें – IPL 2025 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीती आईपीएल की ट्रॉफी, पुरस्कार सूची देखें
IPL 2026 Award List (पुरस्कार सूची)
राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पांच पुरस्कार जीते और आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल रहे। गुजरात टाइटन्स के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आईपीएल 2026 में सबसे अधिक विकेट लेने के लिए पर्पल कैप पुरस्कार जीता। रबाडा ने 29 विकेट लिए, जो आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार से एक अधिक है।
IPL 2026 (prize money) में किसको कितना पैसा मिला
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी को मिले 5 पुरस्कार
वैभव सूर्यवंशी ने 15 वर्ष की आयु में आईपीएल 2026 के लिए ऑरेंज कैप और ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (एमवीपी) पुरस्कार दोनों जीते। इस सीजन में 15 मैचों में 776 रन बनाकर उन्होंने दूसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से 44 रन अधिक बनाए। साथ ही, उन्होंने 436.5 एमवीपी अंक भी हासिल किए, जो आईपीएल सीजन में किसी खिलाड़ी द्वारा अर्जित किए गए दूसरे सबसे अधिक अंक हैं।
Swept the field with his skills. Swept the season with awards 🏆
1️⃣5️⃣ years old and already needing a bigger trophy cabinet 👏#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/bIYKIHfgRD
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) बिहार के एक प्रतिभाशाली युवा भारतीय क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और कम उम्र में ही घरेलू क्रिकेट तथा IPL में अपनी शानदार बल्लेबाजी से चर्चा में आए। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में अपनी पहचान स्थापित की। उनकी निडर बल्लेबाजी, तेज रन बनाने की क्षमता और कम उम्र में मिली सफलताओं के कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है।
Maximum impact, maximum maturity 🫡
🗣️ Vaibhav Sooryavanshi after a season to remember ✨ #TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/PfktHKhQ8B
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
कम गेंदों में शतक और अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतरते हैं तो छक्के और चौके की बरसात होने लगती है। वह कम गेंदों में ज्यादा रन और लगातार आक्रामक शॉट्स से के लिए जाने जाते हैं। वैभव ने लगभग 20 गेंदों में ही 50 रन बने और शतक सिर्फ करीब 37 गेंदों में 103 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
IPL Winners List / अब तक IPL जीतने वाली टीम
2008 – राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)
2009 – डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers)
2010 – चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)
2011 – चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)
2012 – कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)
2013 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
2014 – कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)
2015 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
2016 – सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)
2017 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
2018 – चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)
2019 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
2020 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
2021 – चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)
2022 – गुजरात टाइटन्स Gujarat Titans
2023 – चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)
2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)
2025 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bengaluru)
2026 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bengaluru)
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’




