मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मचगाय डैम को लेकर चल रहा विस्थापितों का आंदोलन एक बार फिर चर्चा में है। आंदोलन की अगुवाई कर रहे जय किसान संगठन के अमित भटनागर और दिव्या अहिरवार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आधी रात करीब 12 बजे पुलिस उनके घरों में घुसी और तलाशी के दौरान महिलाओं और परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता की गई। वहीं, बिना पूरा मुआवजा दिए घर गिराए जाने की बात भी सामने आई है।
ये भी देखें –
Ground Report Panna: जान दे देंगे, जमीन नहीं – रुंझ डैम से उजड़ते लोग
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’