खबर लहरिया Hindi IPL 2027 Retention: आईपीएल 2027 के लिए किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रखा और किसे दिखाया बाहर का रास्ता? जानें पूरी जानकारी 

IPL 2027 Retention: आईपीएल 2027 के लिए किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रखा और किसे दिखाया बाहर का रास्ता? जानें पूरी जानकारी 

आईपीएल (IPL) का रोमांच अभी से बढ़ने लगा है। दिसंबर में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है तो कुछ खिलाड़ियों को रिलीज (बाहर) कर दिया है। इन नामों को खुलासा कर दिया है। यह जानकारी 18 नवंबर 2026 को रिटेंशन की अंतिम तारीख के बाद सामने आई। इसी के साथ लंबे समय से आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर चल रही चर्चा भी स्पष्ट हो गई है। 

फोटो साभार : आईपीएल

रिटेंशन (Retention) का मतलब क्या होता है?

आईपीएल में रिटेंशन (Retention) का मतलब है किसी खिलाड़ी को अपनी टीम में बनाए रखना। यानी नीलामी से पहले टीम यह तय करती है कि वह किन खिलाड़ियों को अपने साथ आगे भी रखना चाहती है और किन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करना चाहती है। जो खिलाड़ी रिटेन (Retain) किए जाते हैं, वे नीलामी में नहीं आते और उसी टीम का हिस्सा बने रहते हैं। वहीं, रिलीज (Release) किए गए खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो सकते हैं और दूसरी टीमें उन्हें खरीदने के लिए बोली लगा सकती है।

IPL 2027: रिटेन और रिलीज किए खिलाड़ियों का नाम 

इस बार सभी 10 टीमों ने 17 नवंबर को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। कुछ खिलाड़ियों को टीमों ने दोबारा मौका दिया है, जबकि कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को नीलामी में जाने का रास्ता दिखाया है।

1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में कई अहम खिलाड़ियों को बनाए रखा है। टीम ने ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, लियाम लिविंगस्टोन और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

वहीं, एमएस धोनी ने खिलाड़ी के रूप में आईपीएल से संन्यास ले लिया है। उनके अलावा मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, स्पेंसर जॉनसन और आकाश मधवाल जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है।

2. मुंबई इंडियंस (MI)

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या के ट्रेड के बाद टीम में आए अर्शदीप सिंह, विल जैक्स और क्विंटन डी कॉक जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ रखा है।

टीम ने ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, केशव महाराज, अल्लाह गजनफर और मयंक मार्कंडे को रिलीज किया है।

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने विराट कोहली, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, फिल सॉल्ट और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

वहीं, जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव और वियान मल्होत्रा को रिलीज किया गया है।

4. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

केकेआर ने रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल की जगह टीम में मौजूद कैमरन ग्रीन, फिन एलन, हर्षित राणा और अंगकृष रघुवंशी जैसे खिलाड़ियों को बनाए रखा है।

टीम ने अजिंक्य रहाणे के संन्यास के अलावा रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

5. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

हैदराबाद ने पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

वहीं, ट्रेविस हेड, जयदेव उनादकट, जेराल्ड कोएत्जी, कामिंदु मेंडिस और शिवम मावी को रिलीज किया गया है।

6. राजस्थान रॉयल्स (RR)

राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

टीम ने शिमरॉन हेटमायर, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन और युधवीर सिंह को रिलीज किया है।

7. दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली ने अक्षर पटेल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी जैसे खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है।

वहीं, मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा, पाथुम निसांका, करुण नायर और अभिषेक पोरेल को रिलीज किया गया है।

8. पंजाब किंग्स (PBKS)

पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया है।

टीम ने लॉकी फर्ग्यूसन, नेहाल वढेरा, मिचेल ओवेन और प्रवीण दुबे को रिलीज किया है।

9. गुजरात टाइटन्स (GT)

गुजरात ने शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

वहीं, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड और कुलवंत खेजरोलिया को रिलीज किया गया है।

10. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

लखनऊ ने निकोलस पूरन, एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम में ट्रेड के जरिए सैम करन और कुलदीप यादव भी आए हैं।

वहीं, आवेश खान, अनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, जॉर्ज लिंडे और मैथ्यू ब्रीट्जके को रिलीज किया गया है।

धोनी ने लिया आईपीएल से संन्यास, अब बनेंगे CSK के मेंटर

इस बार आईपीएल की रिटेंशन प्रक्रिया में सबसे बड़ी खबर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आई है। धोनी ने आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर अपने सफर को खत्म करने का फैसला किया है। अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मेंटर की भूमिका निभाएंगे।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। ऐसे में भले ही वह मैदान पर खिलाड़ी के रूप में नजर नहीं आएंगे, लेकिन टीम के साथ उनका अनुभव और मार्गदर्शन बना रहेगा।

कौन से बड़े खिलाड़ी होंगे नीलामी का हिस्सा?

इस बार कई बड़े नाम नीलामी में नजर आ सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • ट्रेविस हेड: सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज किया।
  • मिचेल स्टार्क: दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया।
  • ट्रेंट बोल्ट: मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया।
  • लॉकी फर्ग्यूसन: पंजाब किंग्स ने रिलीज किया।
  • जैकब बेथेल: आरसीबी ने रिलीज किया।
  • मथीशा पथिराना: केकेआर ने रिलीज किया।
  • दीपक चाहर: मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया।
  • रचिन रवींद्र: केकेआर ने रिलीज किया।
  • शिमरॉन हेटमायर: राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज किया।

इनमें ट्रेविस हेड और मिचेल स्टार्क के अगले सीजन में उपलब्ध नहीं रहने की जानकारी भी सामने आई है। 

 

10 टीमों के पास कितना पैसा बचा है?

टीम ऑक्शन के लिए बची रकम
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ₹47.45 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ₹41.65 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ₹40.15 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ₹39.50 करोड़
मुंबई इंडियंस (MI) ₹32.60 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ₹28.05 करोड़
राजस्थान रॉयल्स (RR) ₹27.05 करोड़
पंजाब किंग्स (PBKS) ₹18.60 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)   ₹14.15 करोड़
गुजरात टाइटन्स (GT) ₹8.75 करोड़

किस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे 

इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये बचे हैं। वहीं गुजरात टाइटन्स के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये हैं। इसका मतलब है कि लखनऊ नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश कर सकती है।

कब होगा IPL 2027 का ऑक्शन?

आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को गोवा में आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन सूची 3 दिसंबर तक जारी होने की जानकारी है। इसके बाद टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदने की तैयारी करेंगी।

अगले साल आईपीएल का नया सीजन मार्च के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में दिसंबर का ऑक्शन सभी टीमों के लिए काफी अहम होगा।

रिटेंशन के बाद अब सभी टीमों की नजरें 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी पर  रहेंगी। अब देखना होगा टीम को कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा पड़ता है और कौन सी टीम किस खिलाड़ी को अपनी टीम का हिस्सा बनाती है। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *