खबर लहरिया National Banda News: नहर बनी, पानी नहीं आया… 40% किसानों ने छोड़ी धान की खेती!

Banda News: नहर बनी, पानी नहीं आया… 40% किसानों ने छोड़ी धान की खेती!

बांदा के नरैनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरसड़ा मानपुर के गांव गुमानगंज, किशनी पुरवा समेत कई गांवों के किसानों को बरौली माइनर नहर से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। किसानों का आरोप है कि मध्य प्रदेश के बरौली गांव के पास नहर का पानी रोक दिया जाता है, जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंचता। पिछले 5-6 साल से चली आ रही इस समस्या के चलते गांव के करीब 40 फीसदी किसानों ने धान की खेती छोड़ दी है। जिन किसानों के पास निजी ट्यूबवेल नहीं हैं, उन्हें ₹500 प्रति घंटे तक खर्च करके सिंचाई करनी पड़ती है। इस साल भी कई किसानों की धान की फसल सूख गई। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि बरौली माइनर को केन-बेतवा लिंक परियोजना से जोड़ दिया गया है। प्रस्ताव पारित हो चुका है और जल्द ही काम शुरू होगा। सवाल है कि जब तक नहर में पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक किसानों की सूखती फसल और उनकी लागत की भरपाई कौन करेगा?

ये भी देखें –

Chhatarpur News: 10 साल पहले बदहाल था वार्ड, आज बदली तस्वीर! खबर लहरिया की रिपोर्टिंग का असर?

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke ‘ 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *