मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के वार्ड नंबर 15 में 10 साल पहले सड़क, पानी और बिजली की समस्याओं से लोग परेशान थे। सड़कें खुदी पड़ी थीं, घरों में पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंचता था और घरों के ऊपर से गुजरते हाईटेंशन तार बच्चों के लिए खतरा बने हुए थे। पहाड़ी पर रहने वाली महिलाओं को पानी के लिए करीब 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। लेकिन 2026 में यहां की तस्वीर काफी बदल चुकी है। पाइपलाइन से घरों तक पानी पहुंच रहा है, कच्ची सड़कें पक्की हो गई हैं और हाईटेंशन तारों को भी ऊंचा किया गया है। कभी इस वार्ड में सड़कें खुदी पड़ी थीं, घरों में पानी नहीं आता था और महिलाएं पानी के लिए 3 किलोमीटर तक का सफर तय करती थीं। बच्चों के सिर के ऊपर से गुजरते हाईटेंशन तार हर वक्त खतरा बने रहते थे। लोग शिकायत करते थे, दफ्तरों के चक्कर लगाते थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती थी। फिर खबर लहरिया ने इन समस्याओं को अपनी रिपोर्टिंग के जरिए सामने लाना शुरू किया। आज 10 साल बाद इसी वार्ड में तस्वीर काफी बदली हुई है। घरों तक पानी पहुंचा है, सड़कें बन गई हैं और हाईटेंशन तारों को भी ऊंचा किया गया है। स्थानीय महिलाएं इस बदलाव को अपनी आंखों से देख रही हैं और अपनी पुरानी परेशानियों को याद कर रही हैं। खबर लहरिया के 25 साल के सफर में यह सिर्फ एक वार्ड की कहानी नहीं, बल्कि उन आवाजों की कहानी है, जिन्हें कभी कोई सुनने वाला नहीं था।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’